– प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा प्रत्याशी काश्यप की उपस्थिति में बैठक
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रतलाम आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 4 नवंबर को रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त सभा में रतलाम जिले की पांच विधानसभा में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के अलावा समीपस्थ 9 जिलों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 2 नवंबर को रतलाम आ रहे है। वे शाम 6 बजे सज्जनप्रभा में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रत्याशियों एवं वरिष्ठजनों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे विसाजी मेंशन पर त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। रतलाम में होने जा रही सभा की तैयारियों के संबंध में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सभा के विभिन्न कार्यों हेतु पदाधिकारियों में कार्य विभाजन भी किया गया। इस दौरान प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


