26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

PM का रतलाम दौरा : रतलाम सहित 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी होंगे मौजूद, प्रदेश चुनाव समिति संयोजक तोमर आएंगे आज

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा प्रत्याशी काश्यप की उपस्थिति में बैठक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रतलाम आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 4 नवंबर को रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त सभा में रतलाम जिले की पांच विधानसभा में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के अलावा समीपस्थ 9 जिलों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 2 नवंबर को रतलाम आ रहे है। वे शाम 6 बजे सज्जनप्रभा में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रत्याशियों एवं वरिष्ठजनों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे विसाजी मेंशन पर त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। रतलाम में होने जा रही सभा की तैयारियों के संबंध में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सभा के विभिन्न कार्यों हेतु पदाधिकारियों में कार्य विभाजन भी किया गया। इस दौरान प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network