19.5 C
Ratlām

खबर है जरूरी : रतलाम का यह मार्ग कल सुबह से रहेगा बंद

वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा सभी को

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रेलवे कॉलोनी में 26 नवम्‍बर को मुख्‍य मार्ग जीआरपी चौकी से डाट की पुल तक आवागमन बंद रहेगा रेलवे प्रशासन के मुताबिक उक्त मार्ग पर रविवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मरम्‍मत कार्य किया जाएगा।

लोगों को असुविधा से बचने के लिए शहर में प्रवेश के लिए वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार लंबे समय से उक्त जीआरपी चौकी से डाट की पुल तक जर्जर मार्ग पर मरम्मत कार्य प्रस्तावित था।

रेलवे प्रशासन ने उक्त मार्ग पर रविवार को एक दिन के भीतर कार्य पूरा करने की बात कही है। रेलवे प्रशासन ने रेलवे कर्मचारियों के अलावा शहरवासियों से अपील की है कि वह रविवार को उक्त मार्ग पर नहीं आकर असुविधा से बचने के साथ सहयोग प्रदान करें।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!