Need Time : इंदौर-जैसलमेर सीधी रेल सेवा की पुष्करणा ब्राह्मण समाज की मांग

- समाज ने सांसद ललवानी को पत्र सौंप ट्रेन विस्तार को बताया समय की जरूरत

indour : Need Time

इंदौर, वंदेमातरम् न्यूज। इंदौर-जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14801/14802) को जैसलमेर तक विस्तारित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इंदौर पुष्करणा ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर ट्रेन के विस्तार की मांग रखी। समाजजनों का कहना है कि इस रेल सेवा के जैसलमेर तक विस्तार से हजारों प्रवासी परिवारों, व्यापारियों, असंगठित कामगारों और धार्मिक यात्रियों को बड़ी राहत (Need Time) मिलेगी।

मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद शंकर लालवानी ने समाजजनों को सकारात्मक आश्वासन दिया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन विस्तार की मांग से अवगत कराया।

फलोदी, रामदेवरा, पोकरण और जैसलमेर के यात्रियों को होगी सुविधा

प्रतिनिधिमंडल में शामिल संतोष बोहरा, विशाल बोहरा, जुगल किशोर बिस्सा, भोमराज भट्टर और गिरीश बोहरा ने बताया कि इंदौर में राजस्थान के फलोदी, रामदेवरा, पोकरण और जैसलमेर क्षेत्र से जुड़े हजारों परिवार निवासरत हैं। इसके अलावा जैन समाज के श्रद्धालुओं का भी इन क्षेत्रों में लगातार आवागमन रहता है। वर्तमान में सीधी रेल सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती है।

जयपुर के लिए भी रात्रिकालीन सुपरफास्ट सेवा की मांग

समाजजनों ने बताया कि इंदौर की औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए वर्षों से इंदौर-जयपुर के बीच प्रतिदिन रात्रिकालीन रेल सेवा की मांग की जा रही है। उनका सुझाव है कि 12465/12466 रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रात्रिकालीन संचालन और जैसलमेर तक विस्तार किया जाए। इससे इंदौर, उज्जैन, नागदा, सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर, डेगाना, मकराना और जैसलमेर जैसे शहरों के बीच बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

समाजजनों के अनुसार ट्रेन विस्तार से जैन समाज के श्रद्धालुओं को नाकोड़ा तीर्थ के दर्शन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के लिए यह विस्तार बेहद उपयोगी साबित होगा।

व्यापार और रोजगार के नए अवसर

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इंदौर और पश्चिमी राजस्थान के बीच व्यापारिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। ट्रेन विस्तार से व्यापारिक प्रतिनिधियों और प्रवासी नागरिकों के यात्रा समय में कमी आएगी। साथ ही पाली की टेक्सटाइल इंडस्ट्री सहित विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।

पर्यटन और सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण

जैसलमेर देश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। ट्रेन विस्तार से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पर्यटन गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा महू स्थित सैन्य क्षेत्र का सीधा रेल संपर्क जैसलमेर से होने से सामरिक दृष्टि से भी यह कदम लाभकारी माना जा रहा है।

रेलवे के लिए भी व्यावहारिक प्रस्ताव

समाजजनों ने बताया कि जोधपुर से जैसलमेर तक रेल लाइन पहले से संचालित है और जैसलमेर स्टेशन पर ट्रेनों के रखरखाव की पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ऐसे में इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार रेलवे के लिए तकनीकी और संचालन की दृष्टि से भी सरल एवं व्यावहारिक कदम होगा।

सांसद ने दिलाया भरोसा

सांसद शंकर लालवानी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को रेलवे मंत्रालय के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!