श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : मंत्री काश्यप की उपस्थिति में मदन सोनी मित्र मंडल द्वारा एक लाख दीप वितरण का शुभारंभ 

श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : मंत्री काश्यप की उपस्थिति में मदन सोनी मित्र मंडल द्वारा एक लाख दीप वितरण का शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व सोमवार को शहर के होमगार्ड कॉलोनी क्षेत्र में मदन सोनी मित्र मंडल द्वारा दीप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा क्षेत्रीय रहवासियों को दीप वितरित किए गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Swachta Abhiyan

मंत्री काश्यप द्वारा सभी लोगों से आह्वान किया गया कि आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के आगमन पर घर में दीप जलाकर  दीपोत्सव मनाए। दीप वितरण समारोह के आयोजक मदन सोनी ने बताया कि 25 हजार परिवारों तक एक लाख दीप वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत मंत्री काश्यप के हाथों की गई है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, पार्षद परमानंद योगी,गौरव त्रिपाठी, अक्षय संघवी, योगेश पपटवाल, राधेश्याम मारू, कैलाश मईडा,राजू मईडा,नितेश सोनी,दिनेश जैन,मनोज बामनिया, ईश्वर जी इत्यादी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इसके पूर्व भाजपा द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत होमगार्ड कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर की मंत्री काश्यप ने झाड़ू लगाकर सफाई की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240115 WA0061
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!