राममय रतलाम : प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, आज निकलेगी गर्जना रैली और सनातन सोशल ग्रुप करेगा भव्य आतिशबाजी

राममय रतलाम : प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, आज निकलेगी गर्जना रैली और सनातन सोशल ग्रुप करेगा भव्य आतिशबाजी

Advertisements
Advertisements

– विभिन्न संस्था जुटी अंतिम दौर की तैयारी में, दीपोत्सव सा रतलाम का नजारा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्रीराम लला की अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रतलाम में उत्साह का माहौल है।  प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व 21 जनवरी को रतलाम में रैलियां निकेलगी, वहीं सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सज्जन मिल रोड स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य आतिशबाजी शुरू की जाएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा महोत्सव  की घड़ी में गर्जना रैली निकालेगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 21 जनवरी की शाम 4 बजे घांस बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से हिंदू गर्जना रैली निकाली जाएगी। युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष विपल्व जैन ने शहरवासियों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया है। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 21 जनवरी की शाम 6 बजे रतलाम के प्रमुख चौराहों पर रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। भव्य आतिशबाजी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल और  नगर निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा के आतिथ्य में सज्जनमिल रोड स्थित श्री राम मंदिर पर किया जाएगा। सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने बताया भगवान श्री राम की प्राण – प्रतिष्ठा को लेकर देश सहित सम्पूर्ण विश्व में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण है। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सज्जन मिल रोड़ स्थित राम मंदिर सहित सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धान मंडी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, माणक चौक, डालूमोदी बाजार, थावरिया बाजार से राजमहल होते हुए श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर भव्य आतिशबाजी कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सराफा एसोसिएशन कल निकालेगा रैली

सराफा एसोसिएशन रतलाम द्वारा 22 जनवरी को सुबह डीजे की मधुर धुन एवं भगवा ध्वज के साथ रैली सुबह 10 बजे चांदनी चौक से निकाली जाएगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस चांदनी चौक आएगी। सर्राफा एसोसिएशन भवन के बाहर भगवान श्रीराम की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष झमक भरगट, विशाल डांगी, रामबाबू शर्मा, विनोद मूणत, कीर्ति बड़जात्या आदि ने सभी व्यापारियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

रामरथ के साथ निकलेगी भव्य यात्रा

सर्व ब्राह्मण महासभारतलाम की युवा इकाई द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एकदिन पूर्व 21 जनवरी को रतलाम में रामरथ यात्रा निकाली जाएगी। अलग-अलग  रथ में 21 फीट हनुमान जी मूर्ति, 11 फीट रामजी की मूर्ति रथ में सवार होगी। पूरा रामरथ तैयार किया है। इसके साथ भगवान परशुराम जी की भी मूर्ति इस यात्रा में शामिल होगी। यह यात्रा 21 जनवरी की दोपहर श्री राम मंदिर सैलाना रोड से प्रारंभ होगी। जो कि अनेक मार्गों से होते हुए धानमंडी में भगवान राम की आरती के साथ समापन किया जाएगा। युवा इकाई के संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, ब्रह्म युवा शक्ति अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, सर्व ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शक  शांतिलाल शर्मा , सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, मनीष उपाध्याय, नवदीप शर्मा, विनय पंड्या, लक्की तिवारी आदि ने पत्रकारवार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। 

भगवा झंडों के साथ रोशनी से जगमग राम दरबार

सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर को भगवा झंडों के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। यहां पर मेरा रतलाम-मेरी अयोध्या रामोत्सव मनाया जाएगा। श्री राम नवयुवक मंडल द्वारा 21 जनवरी की शाम 7 बजे सुंदरकांड पाठ एवं 22 जनवरी दोपहर 12.15 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा है। शाम 7 बजे दीपोत्सव मनाते हुए आतिशबाजी कर अयोध्या मंदिर का लाइव टेलिकास्ट के बंदोबस्त भी किए गए हैं। 

मेरा रतलाम मेरी अयोध्या कार्यक्रम 

रतलाम में 22 जनवरी को मेरा रतलाम मेरी अयोध्या कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के जुबिन ऋषभ जैन ने मेरा रतलाम मेरी अयोध्या कार्यक्रम में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह का केंद्र बनेंगे। इस दौरान भक्तिभाव आनंद से भरी भजनों की प्रस्तुति के साथ रामकथा पर आधारित नृत्यनाटिकाओं का मंचन किया जाएगा। रामकथा का शौर्य पराक्रम से भरा मलखंभ प्रदर्शन भी शरीर साधकों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान श्री राम की महाआरती के दौरान आकर्षक रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!