16 C
Ratlām

रतलाम में बेखौफ बदमाश : आधी रात दरवाजा तोड़कर पुजारी को घोंपे चाकू, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

रतलाम में बेखौफ बदमाश : आधी रात दरवाजा तोड़कर पुजारी को घोंपे चाकू, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

– स्टेशन रोड पुलिस थाना मीडिया से छिपाती रही जानकारी, एक बार फिर बदमाशों का आतंक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  शहर में बदमाशो के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर एक घर में घुसे और पुजारी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल कबीर साहब जैन मंदिर का पुजारी है। गंभीर घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इधर स्टेशन रोड पुलिस मीडिया के पूछने पर घटना से अनभिज्ञत्ता जताते रहे। हालांकि पीड़ित पक्ष के सामने आने पर घटना उजागर हुई है। 

घायल अवधेश पिता श्याम सुंदर त्रिवेदी 46 वर्ष निवासी बिचलावास है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने भय्यू मराठा सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307,458,147,148,149 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी अवधेश त्रिवेदी ने पुलिस को की गई रिपोर्ट में बताया कि वह बिचलावास में कबीर साहब जैन मंदिर के पीछे ट्रस्ट के मकान में किराए से रहते हैं और पिछले 30 वर्षों से मंदिर के पुजारी का कार्य कर रहे हैं। फरियादी के अनुसार बीती रात वह अपने घर में सो रहे थे इसी दौरान रात 1:45 बजे उन्हें दरवाजा तोड़ने की आवाज आई। इसी दौरान लात मार कर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। फरियादी ने बताया कि घर में घुसने वालों में भय्यू मराठा और उसके साथ पांच -छह लोग और थे। फरियादी ने बताया कि आरोपी भय्यू ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। परिवार वाले बचाने आए तो उन पर भी आरोपी के साथियों ने हमला किया। हमले में अवधेश त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।पुलिस ने इस मामले में फरियादी अवधेश त्रिवेदी की शिकायत पर भय्यू और उसके साथी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!