रतलाम में फिर शर्मशार घटना : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

रतलाम में फिर शर्मशार घटना : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Advertisements
Advertisements

– युवती ने इशारों से मां को बताई दुष्कर्म की दर्दनाक घटना, परिजन पीड़िता को लेकर पहुंचे थाने

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में सरवन थाना क्षेत्र  में मूकबधिर 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की शर्मशार कर देने कोई घटना प्रकाश में आई है। युवती के साथ अज्ञात बदमाश ने कुछ दिनों पहले बकरी चराने के दौरान दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता को गर्भ होने के अंदेशा में जब मां ने पूछा तो उसने इशारों से पूरी घटना बयां की। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरवन थाना प्रभारी नीलम सिंह चोंगड ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया दुष्कर्म की शिकार युवती गर्भवती है। आदिवासी अंचल के सरवन थाना क्षेत्र की  मूकबधिर युवती के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला शनिवार देर रात प्रकाश में आया है। युवती के परिजनों ने सरवन थाने पहुंच अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाते हुए बताया कि युवती मूकबधिर है और वह जंगल मे बकरियां चराने का कार्य करती है। शनिवार सुबह जब पीड़िता की मां ने युवती से पेट ऊंचा उठते हुए देखा तो शंका होने पर उससे इशारों में पूछा। इस दौरान उसने इशारों से ही अपने साथ हुए दुष्कर्म की दास्ता समझाई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर सरवन थाना पहुंचे। यहां पर पूरी जानकारी से पुलिस को अवगत करवाया। थाना प्रभारी चोंगड के अनुसार युवती मूकबधिर है। परिजनों की रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट का इंतजार है उसके आधार पर ही पता चलेगा कि युवती कितने समय से गर्भवती है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!