रतलाम में पत्नी और प्रेमी का अपहरण : ससुराल के 14 लोग आरोपी, 9 गिरफ्तार, 5 की तलाश

रतलाम में पत्नी और प्रेमी का अपहरण : ससुराल के 14 लोग आरोपी, 9 गिरफ्तार, 5 की तलाश

Advertisements
Advertisements

– महिला के प्रेमी की पहले से हैं दो पत्नियां, पति-पत्नी में अरसे से चल रहा था विवाद

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के रतलाम में पत्नी और उसके प्रेमी का सरेराह अपहरण  कर आरोपी पति और ससुराल वाले हवालात पहुंच गए हैं। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के कनेरी रोड स्थित हरथली फंटे से महिला के प्रेमी का उसके पति व सास ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। आरोपियों के चंगुल से छुटकर महिला भाग गई थी, प्रेमी को एक मकान में लेजाकर बंद कर दिया था। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपितों की तलाश कर 12 घंटों के भीतर अपहृत प्रेमी को आरोपियों  के चुंगल से मुक्त कराया। मामले में अब पुलिस ने महिला के पति सहित ससुराल के 14 लोगों को आरोपी बनाया है, इसमें से 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि 13 फरवरी की शाम सूचना मिली थी कि आरोपी जितेंद्र भाभर निवासी ग्राम कांगसी की 22 वर्षीय पत्नी व उसका प्रेमी 28 वर्षीय भगत वसुनिया निवासी ग्राम कांगसी हरथली फंटे के पास आए थे। तभी कुछ लोग बोलेरे वाहन व बाइक से आए तथा मारपीट कर महिला व भगत को बोलेरो वाहन में डाल लिया था। महिला तो जैसे-तैसे वाहन से कूदकर खेतों में भाग गई थी। कुछ आरोपियों ने उसका पीछा भी किया था लेकिन वह हाथ नहीं आई। वहीं भगत को वाहन में डालकर वे बांसवाड़ा रोड स्थित सरवन ले गए थे। सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर पुलिस टीम तलाश में लगाई गई। सायबर सेल, सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की मदद कर खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वे भगत वसुनिया को ग्राम कपासिया में ले गए तथा एक मकान में बंद कर दिया है। कुछ घंटों बाद खोजबीन कर भगत वसुनिया को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया। भगत की रिपोर्ट पर 14 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। इधर वाहन से कूदकर भागी महिला दूसरे दिन सुबह करीब 4बजे बस स्टैंड से मिली। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रेमी की पहले से है दो पत्नियां

फरियादी भगत वसुनिया ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र शंका करता है कि मैं उसकी पत्नी से बातचीत करता हूं। इसे लेकर बीस-पच्चीस दिन पहले जितेंद्र, समरथ, मदन, मुकेश व पुनमचंद ने मेरे से विवाद भी किया था। तब मैने कहा था कि मेरी दो पत्निया पहले से है, जितेंद्र की पत्नी से क्यों बात करुंगा। विवाद के बाद वह गांव छोड़कर पत्नियों व बच्चों को लेकर रतलाम आ गया था तथा एक मैरिज गार्डन में रह रहा था।

शंका के बाद पति और पत्नी में चल रहा था विवाद 

एसपी लोढ़ा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि जितेंद्र को शंका थी कि उसकी पत्नी के भगत वसुनिया से प्रेम संबंध है। इसे लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों को थाने पर बुलाकर समझाइश भी दी थी। मंगलवार शाम को महिला ने प्रेमी भगत को फोन लगाकर बुलाया था। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी पति अपने परिजन व अन्य साथियों के साथ मिलकर भगत वसुनिया का अपहरण कर सरवन थाने के ग्राम कपासिया ले गया था। बताया जा रहा है कि 13 फरवरी को शाम करीब 4.30 बजे जितेंद्र की पत्नी ने फोन कर कहा था कि वह अमृत सागर तालाब के पास है। पति व ससुराल वाले परेशान कर रहे है। उसे ग्राम हरथली में मामा के पास छोड़ दो। फरियादी भगत बाइक से उसे छोड़ने मामा के घर जा रहा था, तभी रास्ते में जितेंद्र व उसके कुछ साथी बाइक लेकर आए तथा रोककर गाली गलोच करने लगे। आरोपियो ने जितेंद्र बद्रीलाल, समरथ, जीवन ने लात-घुसों से मारपीट। इसी बीच बोलेरो में अन्य आरोपी भी आए और मारपीट कर भगत को वाहन में डालकर अपहरण कर ले गए थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!