झाबुआ, वंदेमातरम् न्यूज। रोटरी मंडल व मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय राहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सेवा की जा रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र झाबुआ में 26 फरवरी से 3 मार्च तक राहत स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंदों की सेवा से यह चरितार्थ होता नजर आ रहा है।
100 से अधिक डॉक्टर्स, 500 से अधिक पेरामेडीक, नर्सिंग, नगर सुरक्षा समिति, NCC के स्वयंसेवी सेवा के इस महायज्ञ में आहुति देने में जुटे हैं।रोटरी क्लब रतलाम सैंट्रल द्वारा राहत शिविर में अध्यक्ष धीरन दत्ता व मंडलाध्यक्ष ऋतु ग्रोवर को दवा निशुल्क वितरण भेंट की। इस सेवा महाकुंभ के उद्धघाटन समारोह पर अध्यक्ष हीरालाल डांगी, मुकेश कुमार शुक्ला, अश्विनी शर्मा ने शिरकत की। सभी मंडल के रोटेरियन से इस वृहद शिविर में सेवा के महायज्ञ में अपनी अपनी आहुति देने का निवेदन भी किया गया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


