20.4 C
Ratlām

रतलाम में चोरों की गश्त : CCTV में कंबल लपेटे दिखे दो बदमाश, समता परिसर कॉलोनी में दो सूने मकानों में चोरी

रतलाम में चोरों की गश्त : CCTV में कंबल लपेटे दिखे दो बदमाश, समता परिसर कॉलोनी में दो सूने मकानों में चोरी

– पुलिस की नाकामी से नहीं थम रही वारदात, आमजन में उपजने लगा आक्रोश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के समता परिसर कॉलोनी में एक ही रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर सूने घरों के मैन गेट का नकूचा तोड़कर अंदर घुसे। सोने-चांदी के आभूषणों  के साथ नकदी चुरा ले गए। दो चोर CCTV में कैद हुए है। मुहं पर कपड़ा बांध घरों के बाहर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फूटेज भी देखे।

सोमवार-मंगलवार रात समता परिसर निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज भंडारी के घर के सूने मकान का अज्ञात बदमाश नकूचा काट घर में घुसे। बदमाशों ने आलमारी का लॉक तोड़ घर में से सोने की 1 चेन, हार, 2 अंगूठी, टॉप्स और नथ के साथ चांदी के चार पायजेब और भगवान के चांदी के बर्तन ले गए। कुल कीमत तीन लाख रुपए है। नकद 10 हजार रुपए भी बदमाश ले गए हैं। CCTV फुटेज में दो लोग मुंह पर नकाब पहने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट निकालने की कोशिश की। व्यापारी भंडारी की पत्नी प्रवीणा ने बताया कि मेरी मां का निधन हो गया था। 28 फरवरी से पूरा परिवार अलकापुरी स्थित मायके गया हुआ था और घर सूना था।

आंगनवाड़ी सहायिका के घर भी वारदात 

समता सागर कॉलोनी में रहने वाली आंगनवाड़ी सहायिका मंजूला (52) पति कैलाश मेहता के घर भी चोरों ने धावा बोला। कैलाश मेहता की बेटी विभा कोठारी ने बताया कि घटना सोमवार रात 3.30 बजे की है। चोर मैनगेट का नकूचा काटकर घर में घुसे। आलमारी का लॉक तोड़कर 40 ग्राम सोने, 100 ग्राम चांदी की जेवर व 55 हजार रुपए नकद ले गए। इसमें सोने की 3 चेन, 3 जोड़ टॉप्स, पेंडल, चांदी के पाजयेब, बिछूड़ी शामिल है। चोरों ने रुपए की तलाश में कीचन में रखे सारे डिब्बे खाली कर दिए। मम्मी की नौकरी पिपलौदा में होने से मम्मी-पापा दोनों वहां गए थे। नीचे का घर सूना था। पहली मंजिल पर किराएदार रहता है। उनका परिवार बाहर होने से वह भी घर में अकेला था।

कंबल लपेट बेखौफ दिखे बदमाश 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी के अनुसार घर के बाहर लगे सीसीटीवी में बदमाश दिखे है। कंबल लपेटे और चेहरे पर नकाब पहने दो चोर घर की ओर आते दिख रहे हैं। दोनों की उम्र 35 से 40 साल के बीच लग रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। दो चोर कंबल लपेटकर मुंह पर मास्क लगाकर घरों के पास से निकलते हुए दिख रहे हैं। चोर सतर्कता से इधर-उधर देखते हुए और पैरों की आहट नहीं हो इसलिए दबे पैरों से चलते हुए दिखे। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!