रतलाम के जावरा में बड़ी घटना : हाइटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवक की मौत

रतलाम के जावरा में बड़ी घटना : हाइटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवक की मौत

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा विकासखंड स्थित ग्राम बड़ायला चौरासी में बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह खेत में खाद खाली करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली इलेक्ट्रिक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों मजदूरी का काम करते थे। शव का जावरा सिविल अस्पतला में पोस्टमार्टम हुआ है। जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना ने मामले में कायमी कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्राम बड़ायला चौरासी निवासी किसान दिनेश पांचाल के खेत में तीन मजदूर काम कर रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद खाली करने के दौरान उक्त हादसा हुआ है। खाद खाली करते समय ट्रॉली का हाइड्रोलिक उठाया तो वह ऊपर से गुजर रही इलेक्ट्रिक हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। ट्रॉली पर खड़े रमेश (35) पिता खातूल निवासी मानपुर करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली के समीप जमीन पर खड़ा वासु (32) पिता मालीराम गंभीर रूप से झूलस गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और पंचनामा तैयार किया। इसके बाद अचेत रमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर गंभीर वासु का जावरा के निजी नर्सिंग होम में उपचार जारी है। जावरा औद्योगिक पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!