मामला रतलाम की ज्वेलरी शॉप से चोरी का : राजस्थान के दंपती ने चोरी को दिया अंजाम, पुलिस पहुंची तब आरोपी पति धो रहा था बाइक

मामला रतलाम की ज्वेलरी शॉप से चोरी का : राजस्थान के दंपती ने चोरी को दिया अंजाम, पुलिस पहुंची तब आरोपी पति धो रहा था बाइक

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के चांदनीचौक स्थित सौभाग्य ज्वेलर्स की दुकान से दो दिन पूर्व सोने की बालियां चुराने वाले आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि रतलाम पुलिस जब राजस्थान के दानपुर थाना अंतर्गत गांव भानपुर में दबिश देने पहुंची, तब आरोपी पति खेत में बैठकर बाइक धो रहा था। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई सोने की बालिया जप्त की हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम के माणकचौक थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया आरोपी दंपती कांतिलाल पिता धीरजी मईडा और उसकी पत्नी कलाबाई निवासी भानपुर (थाना दानपुर-राजस्थान) ने 15 मई-2024 को को बाइक क्रमांक आरजे-03एचएस-6046 से रतलाम के ज्वेलर्स शॉप पर 5.50 ग्राम वजनी सोने की बालियां चुराई थी। ज्वेलर्स संचालक संजय पिता अनोखीलाल छाजेड़ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर दुकान सहित चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे गए थे। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बाइक नंबर के आधार पर आरोपी दंपती कांतिलाल और उसकी पत्नी कलाबाई की शिनाख्त कर राजस्थान पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। वारदात के बाद दर्ज एफआईआर के आधार पर पहले कांतिलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। उसने पूछताछ में पत्नी कलाबाई के साथ मिलकर सोने की बालियां चुराना कबूला। आरोपी दंपती के कब्जे से चोरी गई सोने की एक जोडी कान की बाली कीमत करीब 40 हजार रुपए व अपराध में शामिल बाइक भी जप्त की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बातों में उलझाकर चोरी को दिया था अंजाम

दुकान संचालक ने एफआईआर में बताया था कि दुकान के अंदर दो महिलाएं थी। महिलाओं ने कान की बाली दिखाने का बोला। कर्मचारी कालू निनामा निवासी ग्राम बिबड़ौद ने कान की बालिया दिखाई। लेकिन महिलाओं ने कहा कि हमें बालिया पसंद नही आ रही। कान के टाप्स दिखाओ। तब कर्मचारी कालू निनामा कारीगर के यहां कान के टाप्स लेने गया। तो दोनों महिलाओं ने दुकानदार को कहा कि हमें पसंद नहीं आ रही है। दोनो महिलाएं दुकान से चली गई। जब सोने की बाली चैक की तो एक जोड़ी सोने की बाली जिसका वजन करीब 5.50 ग्राम था, वह नहीं मिली। इधर सीसीटीवी खंगालने के दौरान जांच में सामने आया कि दुकान के बाहर एक व्यक्ति बाइक लेकर खड़ा था। दुकान से दो में से एक महिला बाहर निकली और बाइक पर बैठ गई। बाइक के नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पड़ताल कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!