सैलाना पैलेस लॉज बना अय्याशी का अड्डा : भाजपा पार्षदों सहित रहवासियों ने रतलाम कलेक्टर और एसपी को सौंपी गंभीर शिकायत

सैलाना पैलेस लॉज बना अय्याशी का अड्डा : भाजपा पार्षदों सहित रहवासियों ने रतलाम कलेक्टर और एसपी को सौंपी गंभीर शिकायत

Advertisements
Advertisements

– होटल संचालक की दंबगई के खिलाफ सैलाना के रहवासी आक्रोशित, सख्त कार्रवाई की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित सैलाना के रहवासी गुरुवार को बड़ी संख्या में भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में रतलाम पहुंचे। यहां पर भाजपा पार्षदों और रहवासियों ने कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा से मिलकर एक गंभीर शिकायत की है। शिकायत में अवगत कराया है कि नगर में स्थित सैलाना पैलेस लॉज में बेखौफ अवैध गतिविधियों के साथ अय्याशी का अड्डा बना हुआ है। उक्त लॉज संचालक ने दंबगई पूर्वक परिषद से अनुमति लिए बगैर अतिक्रमण कर दुकानें भी बना रखी हैं। सैलाना पैलेस लॉज संचालक के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सैलाना से बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों के साथ पहुंचे भाजपा पार्षद विशाल धभाई और हेमलता धभाई ने जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के दौरान वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि सैलाना के राजवाड़ा चौक स्थित सैलाना पैलेस लॉज में अवैध गतिविधियां नियम विरुद्ध संचालित हो रही हैं और जिम्मेदार आंखे मूंदे बैठे हैं। होटल संचालक अशोक जैन द्वारा नजूल भूमि पर अवैध दुकानों का निर्माण कर होटल में संचालित अवैध गतिविधियों से रहवासी क्षेत्र का माहौल इस कदर खराब कर रखा है कि क्षेत्र की महिलाएं घरों से बाहर नहीं आ सकती हैं। अपराधी प्रवृत्ति के बदमाश यहां डेरा डाले ठहरे रहते हैं और होटल को जिस्मफरोसी का अड्डा बनाकर रखा है। पूर्व में भी होटल संचालक जैन के खिलाफ शिकायत के बाद जैन ने अधिकारियों को विकलांग होने का नाटक कर जांच को प्रभावित किया है। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा पार्षद और रहवासियों की शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सैलाना की भाजपा महिला पार्षद हेमलता धभाई, सहित ललीता बाई, चंदाबाई, भगवंतीबाई, सुशीला, कमला, कांता, अनुसूइया सहित विष्णु, दीपक कुमार, बलराम, सुरेश, दीपक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

झूठे केस में फंसाने की देता है धमकी

शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जब-जब होटल संचालक की मनमानी और नियम विरुद्ध अतिक्रमण की शिकायत की जाती है। तब-तब होटल संचालक अपने अनुसूचित जाती और जनजाती कर्मचारियों के माध्यम से उनके खिलाफ झूठी शिकायतें करवाता है। इसके अलावा लॉज की करीब 10 दुकानें अवैध तरीके से निर्मित हैं। नजूल की भूमि पर सैलाना परिषद की अनुमति लिए बगैर पक्का निर्माण किया गया है, जिसकी भी प्रशासन को उच्चस्तरीय जांच करवाना चाहिए। क्षेत्र की महिलाओं ने अधिकारियों को अवगत कराया कि लॉज में अवैध गतिविधियों के चलते समीप मंदिर में उनके द्वारा दर्शन के लिए जाना भी बंद कर दिया है। आपत्ति लेने पर दंबग होटल संचालक जैन रहवासियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी भिजवाता है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!