30.8 C
Ratlām

रतलाम में चलती ट्रेन में चाकूबाजी : अवैध वेंडरों के बीच जमकर विवाद, रेलवे प्रशासन की लापरवाही उजागर

रतलाम में चलती ट्रेन में चाकूबाजी : अवैध वेंडरों के बीच जमकर विवाद, रेलवे प्रशासन की लापरवाही उजागर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। खान-पान की सामग्री ट्रेनों में बेचने वाले अवैध वेंडरो के बीच मंगलवार रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में चाकूबाजी हो गई। घटना में तीन वेंडर घायल हो गए। जिनमें से एक वेंडर गंभीर घायल है। चलती ट्रेन में हुई वारदात से कोच के यात्री भी दहशत में रहे। ट्रेन के रतलाम पहुंचने पर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी घायलों के परिजन ने जमकर हंगामा हुआ।  पूरी वारदात ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। 

घायल उमेश (20) पिता मणिलाल प्रजापत निवासी राम मंदिर क्षेत्र ने बताया कि मैं, मेरा भाई गोलू उर्फ नरेंद्र (28) प्रजापत निवासी मोतीनगर और प्रकाश नंदेड़ा (35) निवासी मोती नगर हम तीनों ट्रेन में पॉपकार्न बेचते हैं। मंगलवार रात गुजरात के दाहोद से जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर रतलाम आ रहे थे। रास्ते में रावटी के पास अमरगढ़ और भैरोगढ़ स्टेशन के बीच ट्रेन में आइसक्रीम बेचने वाले दशरथ ने विवाद किया। दशरथ ने तीनों पर चाकू से हमला किया। जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर निकले। इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 पर रात 9.30 बजे आई। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। 

अस्पताल में जमकर मचा हंगामा

घायलों के परिजनों को जानकारी लगने पर वह भी अपने आस पड़ोस के लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान घायलों को परिजनों को पता चला कि चाकू मारने वाला आरोपी भी यहां घायल अवस्था में पहुंचा तो घायलों के कुछ साथियों ने उसके साथ जिला अस्पताल में मारपीट शुरू कर दी, इससे वहां हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर स्टेशन रोड थाने का बल भी पहुंचा और स्थिति काबू में की। समाचार लिखे जाने तक चाकू मारने वाला दशरथ देर रात तक जीआरपी गिरफ्तार नहीं कर सकी।

अवैध वेंडरों का ट्रेनों में कब्जा  

बताया जा रहा है कि ट्रेन में अवैध रूप से खान-पान का सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों के बीच विवाद एक माह से चल रहा है। घायल प्रकाश की पत्नी आरती ने बताया कि 20 दिन पहले भी दशरथ ने मेरे पति के सिर पर लोहे की रॉड मारी थी। इसके बाद से ही दशरथ और उसका भाई अमृत लगातार विवाद कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जीआरपी कर रही है। खुले आम ट्रेन में चाकू बाजी की घटना ने रेलवे सुरक्षा बलों की लापरवाही उजागर कर दी है। रतलाम रेलवे प्रशासन सहित आरपीएफ और जीआरपीएफ की सांठगांठ से ट्रेनों में अवैध वेंडरों का व्यापार काफी फल फूल रहा है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

2 COMMENTS

  1. भारतीय रेल सुरक्षा की दृष्टि से बहुत गंभीर स्थिति है पुरी ट्रेन में ना कोई पुलिसकर्मी होता है ना कुछ नहीं किसी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं होती है आए दिन किन्नर चढ़कर लोगों से बदतमीजी करते हैं मारपीट करते हैं,चोर सामान बेचने के लिए ट्रेनों में घूमते रहते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!