रक्तदान है सबसे बड़ा दान : डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में 128 यूनिट रक्त संग्रहित 

रक्तदान है सबसे बड़ा दान : डॉक्टर्स-डे पर के उपलक्ष्य में 128 यूनिट रक्त संग्रहित 

Advertisements
Advertisements

– पद्मश्री डॉक्टर जोशी के आतिथ्य में हुआ भव्य कार्यक्रम, डॉक्टर जोशी ने डॉक्टरों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  जिला मुख्यालय रतलाम के समस्त चिकित्सा संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी, बैंक के रिजनल मैनेजर शरद गोयल, इंडियन मेडिकल कौंसिल के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर थे। खास बात यह थी पिछले 2 साल से उक्त दिवस को अवस्मणीय बनाने के लिए रतलाम के डॉक्टरों द्वारा मानव सेवा के लिए रक्तदान किया जा रहा है। अबकी बार 128 यूनिट रक्त संग्रहित कर रतलाम के डॉक्टरों ने एक रिकॉर्ड बनाया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम जिला चिकत्सालय में एमआर यूनियन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन एवं एसबीआई बैंक द्वारा डॉक्टर्स का सम्मान समारोह एवं रतलाम के समस्त चिकित्सा सगठनों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  डॉ. एपी सिंह ने बताया कि पिछले 2 साल से लगातार डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अबकी बार शिविर में 128 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ। जो की रतलाम के इतिहास में किसी चिकित्सा संगठन के द्वारा की गई अभिनव पहल है। जिसमें इतना यूनिट ब्लड इकठ्ठा हुआ है। अतिथि पद्मश्री डॉ. जोशी ने सभी चिकित्सा संगठनों के इस अभिनव प्रयास की प्रशंसा की एवं आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम होते रहे ऐसी उम्मीद जाहिर की। सिविक सर्जन डॉ. सागर ने कहा कि हमारे डॉक्टर्स का प्रयास सराहनीय है और हमारा सहयोग हमेशा पूरी टीम को रहेगा। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ डॉक्टर्स  डॉ. केएस राठौड़, डॉ. आरसी डामोर, डॉ. निर्मल जैन, डॉ. बीएल तापड़िया, डॉ.अभिषेक अरोरा, डॉ कैलाश चारेल, डॉ. अंकित जैन एवं बड़ी संख्या में हॉस्पिटल में स्टॉफ एवं रक्तदाता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी शर्मा ने किया एवं आभार डॉ एपी सिंह ने माना।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!