रतलाम में सनसनी वारदात : मां के पास सो रही 10 माह की बच्ची लापता, तीन संदिग्धों से पूछताछ

रतलाम में सनसनी वारदात : मां के पास सो रही 10 माह की बच्ची लापता, तीन संदिग्धों से पूछताछ

Advertisements
Advertisements

– आधी रात को खबर फैलने से गांव व आसपास के क्षेत्रों में मच गया हड़कंप 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लसुडिया नाथी से बीती रात घर में मां के पास सो रही करीब 10 माह की बच्‍ची तन्नू लापता हो गई। खबर फैलने से गांव व आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सुबह मौके पर रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा भी पहुंचे। इधर रतलाम से डॉग स्क्वॉड भी जांच के लिए पहुंचा। खबर लिखे जाने तक बच्ची की तलाश जारी है। पुलिस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

लापता तन्नू के पिता मुकेश उर्फ राकेश खारोल निवासी ग्राम उपरवाड़ा के अनुसार  वह रात करीब दो से ढाई बजे अपने घर पर सो रहे थे। तभी उनके ससुराल से फोन आया कि बच्‍ची तन्नू को कोई घर में घुसकर उठाकर ले गया है। इसके बाद वे आपने ससुराल लसुडिया नाथी पहुंचे तथा पत्नी प्रेमा व साले कारूलाल से घटना की जानकारी ली। उनके अनुसार उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी के साथ मायके ही रह रही है। प्रेमा ने बताया कि वह शनिवार रात में बेटी तन्नू के साथ किचन के पास वाले कमरे में सो रही थी। उनके अनुसार रात 11 से 12 बजे के बीच नींद खुली तो पास में बेटी तन्नू दिखाई नहीं दी। अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की खुली हुई थी। कोई खिड़की से कमरे में आकर बेटी को ले गया। टीआई नीलम चोंगड के अनुसार बालिका की तलाश जारी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता पर सर्किल के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेकर बालिका की तलाश प्रारंभ की। इधर रविवार सुबह एसपी लोढ़ा ने भी गांव में पहुंचकर जांच कर बालिका के खोजबीन को लेकर निर्देश जारी किए।  रतलाम से डॉग स्क्वाॅड भी गांव भेज गया। डॉग घटना स्थल के पास घूमता रहा तथा कुछ देर बाद वहां से दौड़ता हुआ ग्राम चिकलाना स्थित एक घर के पास पहुंचकर रुक गया। वहां से पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा बालिका के परिजन की शंका पर एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!