रतलाम में बड़ा हादसा : पुल पार करते समय दो व्यक्ति बहे, एक का शव झाड़ियों में मिला, दूसरा अभी भी लापता 

रतलाम में बड़ा हादसा : पुल पार करते समय दो व्यक्ति बहे, एक का शव झाड़ियों में मिला, दूसरा अभी भी लापता 

Advertisements
Advertisements

– मानसून के बंदोबस्त की खुली पोल, रात में हुआ हादसा सुबह पहुंचा बचाव दल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के करीब गांव बड़ोदिया में बीती रात पुल पार करते समय दो व्यक्ति मोटर साइकिल सहित बह गए। रात में पानी में बहने की सूचना पुलिस को मिल गई लेकिन इस हादसे ने जिला प्रशासन की मानसून पूर्व बंदोबस्त की पोल खोलकर रख दी। दो व्यक्तियों के बहने की ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद भी बचाव दल सोमवार सुबह घटनास्थल पहुंचा। जिम्मेदार बचाव दल के सुबह पहुंचने के पीछे रात में अंधेरा होने का हवाला दे रहे हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि रविवार रात 10 बजे हरिकिशन पंवार (67) निवासी रतलाम व शंकर मोरी (30) निवासी गांधी नगर रतलाम दोनों मोटर साइकल से ग्राम नायन में ढाबे से किसी के जन्मदिन की पार्टी मना कर लौट रहे थे। रात में गांव बड़ोदिया में कुरेल नदी पुल पार करते समय मोटर साइकिल सहित दोनो बह गए थे। इनके साथ दो अन्य व्यक्ति बाइक पर सवार थे। रात में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों को जवाब दिया कि रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं कर सकते हैं। सोमवार सुबह पुलिस व एसडीआरएफ पहुंची। दोनों की तलाश की। पानी का बहाव तेज होने के कारण काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। दोपहर बाद झाड़ियों में हरिशंकर का शव मिला है। जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरे की तलाश में अभी भी बचाव दल को सफलता नहीं मिली। देर शाम तेज बारिश होने के कारण तलाश रोक दी गई है, बताया जा रहा है की बचाव दल अब मंगलवार सुबह फिर दूसरे लापता व्यक्ति की तलाश में जुटेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा नहीं किया मरम्मत

मानसून पूर्व जिला प्रशासन अपनी सीमा की पुल और पुलियाओं की मरम्मत करता है। बताया जा रहा जिस नदी की पुल हादसा हुआ, उस समय वहां पर पानी था। बहाव भी तेज था। ग्रामीणों ने नदी की पुल पार करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माने। पुल के बीच पानी में बाइक लेकर गए। लेकिन जब उन्हें लगा कि बहाव तेज है तो वह वापस बाइक लेकर पलटे। पुलिया के कोने का एक हिस्सा टूटा था। उसी हिस्से में यह चले गए और बहाव में बह गए। अगर यह क्षतिग्रस्त पुलिया नहीं होती तो शायद दोनो नदी में नही बहते और उनकी जान बच सकती थी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!