रतलाम में युवक ने की खुदकुशी : ट्रेन के सामने कूदने वाले के पास मिला सुसाइड नोट, 10 लोगों पर परेशान करने का आरोप

रतलाम में युवक ने की खुदकुशी : ट्रेन के सामने कूदने वाले के पास मिला सुसाइड नोट, 10 लोगों पर परेशान करने का आरोप

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में ट्रेन के सामने कूद कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना से आधा किमी दूर युवक की स्कूटी मिली है। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें 10 लोगों से कर्ज लेने के बाद उनके द्वारा परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक मंडी में काम करता था। 

पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम प्रियेश (24) पिता संजय छाजेड़ निवासी रुद्राक्ष कॉलोनी (रत्नेश्वर रोड) रतलाम है। शनिवार दोपहर में प्रियेश डोसीगांव रेलवे फाटक पर पहुंचा। यहां पर अपनी स्कूटी खड़ी कर पैदल पटरियों के सहारे नामली की तरफ निकला। रेलवे फाटक व अमलेटा के बीच रेलवे अंडर ब्रिज के पास वह पहुंचा। रतलाम से मंदसौर की तरफ जा रही उज्जैन-चित्तौड़गढ़ ट्रेन के सामने अचानक कूद गया। इससे वह कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना क्षेत्र पुलिस थाना औद्योगिक का होने पर पुलिस व जीआरपी भी मौके पर पहुंची। शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पीएम कर शाम को शव परिजनों को सौंपा। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लेनदेन व कर्ज होने की बात लिखी है। मृतक कृषि उपज मंडी में अपने मामा देवेंद्र बाफना की जय गुरु ट्रेडर्स पर काम करता था। घर में माता-पिता व छोटा भाई है। थाने के उपनिरीक्षक अशोक दीक्षित ने बताया युवक के कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें कुछ लोगों द्वारा परेशान करने और लेनदेन का मामला उल्लेखित है। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच जारी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!