25.3 C
Ratlām

रतलाम में पुलिस से नाराज युवक बिजली खंबे पर चढ़ा : पत्नी की शिकायत पर छेड़छाड़ की FIR दर्ज नहीं करने का आरोप

रतलाम में पुलिस से नाराज युवक बिजली खंबे पर चढ़ा : पत्नी की शिकायत पर छेड़छाड़ की FIR दर्ज नहीं करने का आरोप

– औद्योगिक थाना में दोनों पक्षों के बीच चर्चा के दौरान भड़का युवक, पुलिस ने पीछे-पीछे लगाई दौड़

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय के औद्योगिक थाने में मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। पत्नी पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पुलिस के खिलाफ पति बिजली के खंबे पर चढ़ गया। पति का आरोप था कि पुलिस आरोपी को बचा रही है। थाने में आरोपी को कुर्सी पर बैठाया। मुझे खड़ा रखा। इससे नाराज होकर थाने से दौड़ लगाकर बिजली के खंबे पर चढ़ गया। पुलिस पीछे-पीछे दौड़ी। समझाकर खंबे से उतरकर वापस थाने लाई।

बिजली खंबे पर चढ़ने वाले युवक का नाम राहुल पिता पन्नालाल निवासी पल्दूना हाल मुकाम बंजली है। यह रतलाम में एक आरा मशीन पर काम करता है। आरा मशीन पर विवाद के बाद उसे हटा दिया था। इसके बाद वहीं के एक कर्मचारी के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार दोपहर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। पुलिस घटनाक्रम की तस्दीक को लेकर दोनों से पूछताछ कर रही थी। राहुल ने बताया कि तभी पुलिस अपना काम नहीं कर रही है। आज भी केवल आवेदन ले लिया। सामने वाला मुझे मारने आया। एसआई भूरिया ने भी गाली बकी। सेठ आया तो उसे कुर्सी पर बैठाया। पुलिस ने मेरे साथ बदतमजी की। मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पुलिस को कहकर गया कि मर जाउंगा। थाने के पास आईटीआई परिसर में बिजली के खंबे पर चढ़ गया। रतलाम पुलिस ने भी पीछे-पीछे दौड़ लगाकर काफी मशक्कत के बाद उसे समझाकर खंबे से नीचे उतारा।

विवाद के बाद पत्नी लगा रही आरोप

भरत व राहुल गायरी के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। राहुल की पत्नी ने भरत के खिलाफ छेड़छाड़ का आवेदन दिया। मामले की तस्दीक के लिए मौके पर एएसआई को भेजा था। दोनों नहीं मिले। आज थाने पर दोनों को बुलाया। राहुल का कहना था कि मेरी पत्नी जो बोल रही है सही है। बात सुनी जा रही थी तभी वह थाने से भाग कर खंबे पर चढ़ने की कोशिश की। समझाकर लेकर आए है। – वीडी जोशी, थाना प्रभारी – थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!