रतलाम में दशहरे का उल्लास : नेहरू स्टेडियम 51 फीट और बरबड़ मेला परिसर में 31 फीट के रावण का होगा दहन

रतलाम में दशहरे का उल्लास : नेहरू स्टेडियम 51 फीट और बरबड़ मेला परिसर में 31 फीट के रावण का होगा दहन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में दशहरा पर्व को लेकर उत्साह के साथ बच्चों और युवाओं में सुबह से उल्लास है। दो स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम 51 फीट और बरबड़ मेला परिसर में 31 फीट के रावण का दहन होगा। मुख्य आयोजन नेहरू स्टेडियम में होगा। बैंड की धुन व आतिशबाजी के साथ 51 फीट रावण के पुतले का दहन होगा। रावण की आंखों से रेड लाइट की रोशनी बच्चों को लुभाएगी। हाथों में फरसा दिखेगा व बॉडी बिल्डर शेप में रावण के पुतले का लुक दिया है। शहर के बरबड़ रोड स्थित विधायक सभागृह में 31 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रावण एवं लंका दहन के पूर्व नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउंड में शाम 7 बजे से  बैंड की सुमधुर धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी होगी। इसके बाद भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण के पुतले व लंका का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जाएगा। श्री कालिका माता मंदिर सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री राम की सवारी निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते सवारी यहां पहुंचेगी। इसके बाद रावण के पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जाएगा। शहर में दो स्थानों पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर ट्रेफिक पुलिस ने ड्रायवर्जन प्लान भी तैयार किया है। नेहरू स्टेडियम में सीएसपी अभिनव वारंगे, स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने सुरक्षा व लोगों के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा लिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रावण की आंखों में लगाई रेड कलर की एलईडी 

रावण का पुतला बनाने वाले उज्जैन के राहुल गोस्वामी ने बताया नेहरू स्टेडियम में रावण का पुतला बॉडी बिल्डर शेप में नजर आएगा। पिछली बार रावण के पुतले के हाथ में तलवार थी। इस बार फरसा हाथ में रहेगा, जो थ्री डी लुक में दिखेगा। रावण की आंखों से रेड कलर की एलईडी लगाई है। जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। 8 लोगों की टीम ने मिलकर रावण के पुतले को तैयार किया है। इसके अलावा बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन हेतु 31 फीट उंचे रावण के पुतले का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। श्री कालिका माता मंदिर सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री राम की सवारी निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते सवारी यहां पहुंचेगी। इसके बाद रावण (दशानन्द) के पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जाएगा।

श्री राम की सवारी होगी आकर्षक 

नगर निगम से रामरथ यात्रा 5 बजे प्रारंभ होगी। महलवाडा, पैलेस रोड, डालुमोदी बाजार, घासबाजार, चौमुखीपुल, नोलाईपुरा, गणेश देवरी, रानी जी मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टाकिज, न्यूरोड, दो बत्ती चौराहा, महाराजा सज्जन सिंह चौराहा से स्टेशन रोड पुलिस थाने के सामने से होते पोलोग्राउंड पहुंचेगी।

बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित विधायक सभागृह परिसर में श्री राम नवयुवक मंडल राम मंदिर द्वारा 31 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। श्री राममंदिर से राम जी की सवारी शाम 6 बजे प्रारंभ होगी। सज्जनमील चौराहा, अलकापुरी चौराहा, साक्षी पेट्रोल पंप होते हुए विधायक सभागृह बरबड़ पहुंचेगी। रात 8 बजे यहां पर पुतला दहन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!