रतलाम वंदेमातरम् न्यूज।
रेलवे स्टेशन पर बाइक खड़ी करने को लेकर पार्किंग कर्मचारी व पुलिस जवान के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। मामला जीआरपी तक पहुंचा। मामला सुलझ जाने पर प्रकरण दर्ज नही किया गया।
जीआरपी के मुताबिक पुलिस जवान पार्किंग में बाइक खड़ी कर रहे थे। वर्दी नही होने पर कर्मचारी ने उनसे शुल्क मांगा। इस बात पर विवाद हो गया।
मामले में पार्किंग संचालक का कहना है कि जवान सिविल ड्रेस में थे। इस पर कर्मचारी ने शुल्क मांगा तो विवाद खड़ा हुआ।
इधर, थाना प्रभारी लालसिंग ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्ष जीआरपी थाना पहुंचे थे। मगर प्रकरण दर्ज नही हुआ है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


