– रतलाम sp कुमार ने मामले की गंभीरता पर गठित की एसआईटी
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। उज्जैन से ढोढर आए 9 युवकों का ढोढर में स्थानीय दुकान संचालक से विवाद और मारपीट के बाद एक युवक के लापता होने के मामले में एसपी अमित कुमार ने ढोढर चौकी कन्हैया अवश्या को निलंबित कर दिया है। रतलाम sp अमित कुमार ने मामले की गंभीरता पर एसआईटी का गठन कर जांच एडिशनल एसपी राकेश खाखा को सौंपी है।
जानकारी के अनुसार, उज्जैन निवासी सोमिक, रोहित, लोकेश (लापता), आनन्द, लखन, गोलु, गड्डु, कार्तिक, सौरभ 1 नवंबर- 2024 की रात करीब 8 बजे परवलिया बांछडा डेरा (चौकी ढोढर) पहुंचे थे। यहां किराना दुकान संचालक यश चौहान से सिगरेट खरीदने की बात को लेकर लोकेश (लापता) तथा सोमिक के साथ दुकान संचालक से गाली गलौच के साथ विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान सोमिक ने दुकान संचालक यश को चाकू दिखाकर डराया था और वहां से दोनों निकलकर अपने अन्य साथियों के साथ ठाकुर ढाबा परवलिया में खाना खाने चले गए थे। जहां कुछ देर बाद लगभग रात 9 बजे दुकान संचालक यश चौहान अपने साथियों के साथ तीन-चार बाइक पर आए और मारपीट करने लगे। उज्जैन से आए सभी लड़के जान बचाने के लिए फोरलेन पर परवलिया से ढोढर की तरफ भागने लगे। इस दौरान लोकेश लापता हो गया और शेष सभी साथी लोकेश को 3-4 घंटे तलाशने के बाद घर वापस चले गए। 3 नवंबर- 2024 को लोकेश के भाई फरियादी रोहित ने पुलिस चौकी पर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
sp ने मामले की गंभीरता पर गठित की एसआईटी
फरियादी पक्ष के साथ मारपीट होने संबंधी साक्ष्य प्राप्त होने पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने प्रकरण दर्ज करने और एडिशन एसपी राकेश खाखा के निर्देशन में एसआईटी गठित की। प्रथम दृष्टया मामले में चौकी प्रभारी अवश्या को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


