25.2 C
Ratlām

रतलाम में केस दर्ज : वकील बन स्टे दिलाने का धोखा, रुपए मांगने पर धमकाया

रतलाम में वकील के खिलाफ केस : दुकान पर नहीं दिलाया स्टे, रुपए मांगने पर धमकाया

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कलीमी कॉलोनी निवासी अकबर अली बोहरा (60) ने एक आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज करवाया है। फरियादी की शिकायत है कि उसने दुकान के मामले में जिस व्यक्ति से संपर्क किया था उस आरोपी ने खुद को वकील बताकर मामले में कोर्ट से स्टे दिलाने के एवज में 50 हजार रुपए लिए थे। आरोपी व्यक्ति जब स्टे नहीं दिला सका तो रुपए वापस मांगे गए। व्यक्ति ने फरियादी को रुपए वापस नहीं कर उल्टा धमकाने लगा। मामले में जब फरियादी को यह जानकारी लगी कि आरोपी कोर्ट में वकील नहीं है।

दीनदयाल नगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि गायत्री टॉकीज के यहां मैंने किराए से दुकान ले रखी थी, जिसे उसके मालिक ने किसी को बेच दी थी। इस कारण दुकान बेचने के मामले में स्टे लेने के लिए मेरी मुलाकात आरोपी प्रदीप बटवाल निवासी स्नेह नगर से हुई। उन्होंने इसके लिए 50 हजार मांगे तो मैंने 28 फरवरी 2024 को उनको 25-25 हजार दो बार करके 50 हजार रुपए फोन-पे से डाल दिए। इसके बावजूद उन्होंने मुझे स्टे आर्डर नहीं दिलाया। रुपए मांगने पर टालमटोल करते रहे। यही नहीं रुपए मांगने पर हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी है। टीआई रवींद्र दंडोतिया ने बताया कि  मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मामले में आरोपी बटवाल को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!