25.2 C
Ratlām

मामला रतलाम जिला अस्पताल में विवाद का : डॉक्टर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और विधायक सहित समर्थकों पर प्रोटेक्शन एक्ट में एफआईआर

मामला रतलाम जिला अस्पताल में विवाद का : डॉक्टर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और विधायक सहित समर्थकों पर प्रोटेक्शन एक्ट में एफआईआर

– पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मामले किए दर्ज

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला अस्पताल में बीती रात सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और ड्यूटी डॉ. चंद्रप्रतापसिंह राठौर के बीच विवाद के बाद रतलाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की शिकायत पर डॉ. राठौर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ है। इधर डॉ. राठौर की शिकायत पर विधायक डोडियार सहित दिनेश माल, दीपक निनामा, भूरा लाल देवदा के खिलाफ डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। रतलाम का जिला अस्पताल बीती रात से फिर सुर्खियों में है। उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें इसके पूर्व सिविल सर्जन से मारपीट के मामले में रतलाम जिला अस्पताल काफी बदनाम रह चुका है।

बता दें कि गुरुवार रात सैलाना विधायक डोडियार अपने पीएसओ व दो अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल में परिचित मरीज को देखने गए थे। उसी दौरान ड्यूटी पर डॉ. राठौर थे। कक्ष क्रमांक 8 में विधायक ने जाकर पूछा ड्यूटी डॉक्टर कौन है? इसी सवाल पर डॉ. राठौर उभडक़ गए और कहा सुनी इतनी बड़ी की बात गाली गलौच तक जा पहुंची। हॉस्पिटल के प्राइवेट गार्ड व जिला अस्पताल पुलिस चौकी के जवान भी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया। शुक्रवार को स्टेशन रोड पुलिस ने विधायक डोडियार की शिकायत पर ड्यूटी डॉ. राठौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 सहित अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाती (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) 3(1)(ध) में प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार डॉ. राठौर की शिकायत पर पुलिस ने विधायक डोडियार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 132,296,351(2) एवं 3(5) सहित मप्र चिकित्सक सुरक्षा अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

वायरल वीडियो की यह है कहानी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ उसमें विधायक डोडियार डॉ. राठौर को बोल रहे है बुला किसको चौकी से बुलाएगा। ड्यूटी डॉ. राठौर आवेश में आकर मां की गाली देते हैं। तभी उनका पीएसओ कहता है आपने गाली क्यों बकी। तब फिर डॉक्टर कहता है कि इलाज कराने आए हो या दादागिरी कराने आए हो। तुम चारों में से बीमार कौन है? बताओं नहीं तो अभी थाने चलो। तब पुलिस चौकी से जवान पहुंचता है। विधायक कहता है मैं आदिवासी हूं इसने मुझे गाली दी है एफआईआर दर्ज करो। इसे गिरफ्तार करो।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!