25.2 C
Ratlām

रतलाम में बड़ा हादसा : बाइक व ऑटो की भिड़ंत, 10 वर्षीय छात्र की मौत

रतलाम में बड़ा हादसा : बाइक व ऑटो की भिड़ंत, 10 वर्षीय छात्र की मौत

 – बाजना-बांसवाड़ा रोड पर दुर्घटना, मासूम की मौत से हर एक गमगीन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के बाजना में सोमवार सुबह बाइक और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। ऑटो में स्कूली बच्चे सवार थे। बाइक की भिड़ंत से ऑटो रिक्शा तीन पलटी खा गया। घटना में ऑटो में सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए। एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में अर्पित (10) पिता प्रकाश की मौत हो गई। चार घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस के अनुसार दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे बाजना-बांसवाड़ा मार्ग के बीच हुई है। ऑटो चालक गोवर्धन भोई प्रतिदिन की तरह केलकच्छ व आसपास के गांव से प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को लेकर बाजना आ रहा था। केलकच्छ से 8 किलोमीटर दूर बाजना की तरफ देवड़ाहामा गांव के मोड़ पर बाजना  की तरफ से बाइक सवार आया और ऑटो से सीधा टकरा गया। ऑटो सड़क से नीचे उतर पलटी खा गया। घटना के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना की। एंबुलेंस से घायल बच्चों को तुरंत बाजना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से गंभीर घायलों को रतलाम रेफर किया गया। 

बाइक सवार की लापरवाही से गई बच्चे की जान

मृतक अर्पित कक्षा पांचवीं का स्टूडेंट होकर बाजना के होली फैमिली स्कूलंका स्टूडेंट था। पिता प्रकाश की गांव में किराना की दुकान है। मां कृपा है। सुमित (12) बड़ा भाई है। मृतक बच्चे के चाचा मनीष डामर ने बताया की ऑटो चालक प्रतिदिन गांव से बच्चों को लेकर बाजना के स्कूल आता है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पहुंचे। बाइक सवार नशे में था। सामने से आकर ऑटो को टक्कर मारी है। ऑटो में 8 से 10 बच्चे सवार थे। 

दुर्घटना में यह भी हुए घायल

लीला (17) पिता शांतिलाल निवासी बाजना, मोहित (8) पिता राकेश, तनवी (8) पिता हरीश, रिया (8)पिता सुंदरलाल, मीनाक्षी (11) पिता विनोद, वीर 12 पिता कालू सभी निवासी केलकच्छ घायल हुए है। सभी को मेडिकल कॉलेज रतलाम में भर्ती किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!