– महापौर प्रहलाद पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, ड्यूटी पर नहीं मिले 24 सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में सख्ती के अलावा महापौर प्रहलाद पटेल का नरम रवैया भी देखने को मिला। विभिन्न वाडों में ड्यूटी पर नहीं मिले 24 कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए। वहीं टाटा नगर बुद्धेश्वर मंदिर के सामने सफाई कर रहे कर्मचारियों के पास जाकर माला पहनाकर सम्मानित किया। महापौर पटेल ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर कहा कि वह नियमित शहर की सफाई को लेकर दौरा करेंगे काम करने वालों को प्रोत्साहित और लापरवाही बरतने वालों पर कारवाई निरंतर जारी रहेगी।

महापौर पटेल ने वाहन रुकवा कर सफाई मित्रों का सम्मान करना क्षेत्रवासियों के अलावा कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि 9 दिसंबर को टाटा नगर के निरीक्षण के दौरान महापौर ने कचरा व गंदगी मिलने पर सफाई करने को कहा था। बुधवार के निरीक्षण में भी अनेक कर्मचारी बिना अनुमति ड्यूटी पर नहीं आए थे। दरोगा को भी कोई जानकारी नहीं थी। सबका एक दिन का वेतन काटा गया है। वहीं नोटिस भी दिया गया है। इसके अलावा विरियाखेड़ी में छोटू पिता नाहरू शाह पर कचरा एवं गंदगी फैलाने के लिए 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। बता दें महापौर पटेल अब तक आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 200 से अधिक लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


