रतलाम महापौर का संदेश : काम करने वालों को प्रोत्साहित और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई रहेगी जारी 

रतलाम महापौर का संदेश : काम करने वालों को प्रोत्साहित और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई रहेगी जारी 

Advertisements
Advertisements

– महापौर प्रहलाद पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, ड्यूटी पर नहीं मिले 24 सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में सख्ती के अलावा महापौर प्रहलाद पटेल का नरम रवैया भी देखने को मिला। विभिन्न वाडों में ड्यूटी पर नहीं मिले 24 कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए। वहीं टाटा नगर बुद्धेश्वर मंदिर के सामने सफाई कर रहे कर्मचारियों के पास जाकर माला पहनाकर सम्मानित किया। महापौर पटेल ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर कहा कि वह नियमित शहर की सफाई को लेकर दौरा करेंगे  काम करने वालों को प्रोत्साहित और लापरवाही बरतने वालों पर कारवाई निरंतर जारी रहेगी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

महापौर पटेल ने वाहन रुकवा कर सफाई मित्रों का सम्मान करना क्षेत्रवासियों के अलावा कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि 9 दिसंबर को टाटा नगर के निरीक्षण के दौरान महापौर ने कचरा व गंदगी मिलने पर सफाई करने को कहा था। बुधवार के निरीक्षण में भी अनेक कर्मचारी बिना अनुमति ड्यूटी पर नहीं आए थे। दरोगा को भी कोई जानकारी नहीं थी। सबका एक दिन का वेतन काटा गया है। वहीं नोटिस भी दिया गया है। इसके अलावा विरियाखेड़ी में छोटू पिता नाहरू शाह पर कचरा एवं गंदगी फैलाने के लिए 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। बता दें महापौर पटेल अब तक आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 200 से अधिक लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!