– समारोह के शुरुआत में बच्चों ने उत्साह से फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में भी लिया हिस्सा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय सिंधु सभा ने पहली से आठवीं तक के 125 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया। गुरु नानक भवन में हुए सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना केवलरमानी रहीं।


सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) विनोद करमचंदानी ने बताया कि बच्चों को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार दिए गए। प्रारंभ में समाज के बच्चों की फैंसी ड्रेस भी हुई। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि केक्लरमानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इससे भविष्य में और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम की जानकारी जय टेकचंदानी ने दी। समारोह में ट्रेन मैनेजर ईश्वरलाल भाटिया को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन की कार्यशाला में स्वर्ण पदक प्राप्त करने और देव विजय शिवानी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूसीमास चैंपियन बनने पर सम्मानित किया गया। इनके अलावा इशु सिंह चौधरानी, नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री अनीता पाहुजा और विनोद करमचंदानी का शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया। आभार संतोष लालवानी ने माना।

ये रहे उपस्थित पूज्य सिंधी पंचायत
अध्यक्ष राधा कृष्ण सतवानी, हीरालाल करमचंदानी, भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष राजू मलकानी, अनीता पाहुजा, मुरलीधर अवतानी, रमेश करनानी, विनोद करमचंदानी, डिंपल भाग्यवानी, नम्रता करनानी, अशोक मोटवानी, दीपक झामनानी, विजय कृष्णानी, काली करमचंदानी, नीटू मेघनानी, राजू परयानी, हरीश हेमनानी, वीना अवतानी, ऊषा देवानंद खत्री, चंदन मोतियानी आदि समाज जन बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


