मामला राधिका की मौत का : पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध, सीएसपी ने बिंदुवार जांच में किया खुलासा

मामला राधिका की मौत का : पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध, सीएसपी ने बिंदुवार जांच में किया खुलासा

Advertisements
Advertisements

– भाभी को मैसेज किया था- सॉरी, तंग आ गई हूं और कुएं में कूदकर जान दी थी, पति, सास व ननद को जेल भेजा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। हफ्तेभर पहले माली कुआं क्षेत्र की नवविवाहिता की मौत का कारण रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने सुलझा दिया है। नवविवाहिता की मौत के बाद अटकलें हादसा या आत्महत्या को लेकर रतलाम सहित जिलेभर में बनी हुई थी। सीएसपी घनघोरिया की जांच में स्पष्ट हो गया कि नवविवाहिता ने पति का अन्य महिला से अवैध संबंध और दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर मोहल्ले के कुएं में कूदकर जान दी थी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जांच में सामने आया कि मृतका ने अपनी भाभी को उसी दिन सुबह 7.43 बजे वाट्सएप पर मैसेज किया था कि सॉरी भाभी, मैं अब और ऐसे नहीं रह सकती, इन सबसे परेशान हो गई हूं। इसके साथ ही की पिता और भाई के बयान से पता चला कि नवविवाहिता ने ससुरालवालों की दहेज प्रताड़ना के साथ ही पति के अन्य महिला से अवैध संबंध होने के कारण अपनी में जान दी थी। मामले में मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया और तीनों को जेल भेज दिया है। माली कुआं निवासी नवविवाहिता राधिका सांखला (26) ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर 10 जनवरी 2025 को क्षेत्र के ही कुएं में कूदकर जान दी थी। मामले में पुलिस ने पति केशव सांखला (31), सास ताराबाई पति रमेश सांखला (60) और ननद प्रीति उर्फ शिल्पा पति जितेंद्र राठौर (43) तीनों निवासी जूनी कलालसेरी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि मृतका के पिता और भाई ने बयान में बताया कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। कहते थे कि तेरे बाप ने दहेज में नकद कुछ नहीं दिया और पति केशव भी दहेज में कार मांग रहा था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध 

मृतका राधिका ने पिछले साल अक्टूबर में अपने पति केशव के अन्य महिला के साथ के फोटो अपने पिता को वाट्सएप पर भेजे थे। इसमें बताया था कि केशव के इस महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसका पता चलने पर केशव ने राधिका के साथ मारपीट भी की थी और इसके बाद केशव ने उसे और ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। राधिका का 7 जनवरी को जन्मदिन था। वह भी उसके ससुरालवालों ने नहीं मनाया था।

घर से मंदिर में पूजा के लिए निकली और कुएं में कूदी

पुलिस के अनुसार मृतका राधिका ने 10 जनवरी 2025 को सुबह 7.43 बजे भाभी को वाट्सएप पर प्रताड़ना को लेकर मैसेज किया था। फिर 7.45 बजे अपने ससुर को चाय देकर घर से पूजा करने के नाम पर निकली थी। इसके कुछ देर बाद ही वहां से गुजर रही सफाईकर्मी महिला ने राधिका को कुएं में गिरते हुए देख लिया था। राधिका की चप्पलें भी बाहर ही मिली थीं। बता दें कि महू के पास तेलीखेड़ा गांव की रहने वाली राधिका की रतलाम निवासी केशव से डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। एमकॉम कर चुकी राधिका बीएड कर रही थी। केशव मोबाइल शॉप में काम करता था। राधिका की मौत के बाद ससुरालवालों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने को लेकर काफी हंगामा भी किया था। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!