हत्या या आत्महत्या : नवविवाहिता का फंदा बना जांच का विषय, पिता बोले दामाद के अन्य महिला से संबंध

हत्या या आत्महत्या : नवविवाहिता का फंदा बना जांच का विषय, पिता बोले दामाद के अन्य महिला से संबंध

Advertisements
Advertisements

नवविवाहिता की मौत की जांच करेंगे ग्रामीण एसडीओपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। धराड़ निवासी 22 साल की नवविवाहिता की फांसी लगाने से मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बेटी की मौत से परेशान पिता ने बताया कि बेटी के पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं। इसके चलते वह अल्फिया को परेशान करता था। बेटी ने शाम 4.30 बजे कॉल कर कहा था कि मुझे आकर ले जाओ नहीं तो ये मार देंगे। 15 मिनट बाद बेटी के ससुराल से कॉल कर कहा कि उसने फांसी लगा ली है। बिलपांक थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

धराड़ निवासी मोइनुद्दीन अपनी पत्नी अल्फिया (22) को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और बताया कि इसने फांसी लगा ली। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बिलपांक थाना टीआई अयूब खान ने बताया कि उज्जैन स्थित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद इम्तियाज की बेटी अल्फिया की सवा साल पहले धराड़ के मोइनुद्दीन शाह से शादी हुई थी। इनका सवा 2 महीने का बेटा है। अल्फिया के पिता मोहम्मद इम्तियाज ने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इसके पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं। इसके चलते वह अल्फिया को परेशान करता था। इम्तियाज ने बताया कि अल्फिया ने शाम 4.30 बजे कॉल कर कहा था कि मुझे आकर ले जाओ नहीं तो ये मार देंगे। पौने 5 बजे उसके ससुराल से कॉल आया कि उसने फांसी लगा ली है। ससुरालवालों ने बेटी को मारकर शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने अल्फिया का फोन जब्त किया और जांच शुरू की है। ससुर कालू शाह ने बताया कि सभी आरोप झूठे हैं और जांच में सब साफ हो जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!