इंदौरियों का रतलाम की सड़कों पर हुड़दंग : सड़कों पर उड़ाते रहे नियमों की धज्जियां, जिम्मेदार सुस्ताते रहे

इंदौरियों का रतलाम की सड़कों पर हुड़दंग : सड़कों पर उड़ाते रहे नियमों की धज्जियां, जिम्मेदार सुस्ताते रहे

Advertisements
Advertisements

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, जब्त की गाड़िया 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।। रतलाम की सड़कों पर फोर व्हीलरों पर स्टंट करते हुए युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक नहीं, दो नहीं तीन से चार फोर व्हीलरों पर बैखोफ बिना डरे युवा स्टंट कर रहे थे। इससे सड़क पर चलने वाले भी परेशान हुए। खास बात यह है कि उक्त घटना शाम की है। देर रात सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आए। पूरे मामले में संबंधित थाने और पुलिस चौकी के प्रभारी और कर्मचारियों की लचर कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दरअसल रतलाम के आबकारी कंपाउड में किसी शादी में बारात में यह युवा आए थे। सभी इंदौर पासिंग गाड़ियों में सवार थे। शहीद चौक से लेकर आबकारी कंपाउंड व हाट रोड पर यह युवा खुले आम स्टंट करते नजर आए। गाड़ियों की विंडो और उनकी छतों पर युवा बैठे थे। सभी गाड़ियों में शादी के स्टीकर भी लगे थे। आबकारी कपाउंड के रास्ते पर तो युवाओं ने बीच सड़क पर गाड़िया खड़ी कर दी। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिती पैदा हो गई। युवा खुले आम स्टंट करते रहे, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई जिम्मेदार नहीं दिखा। राह चलते किसी ने इन युवाओं के हरकतों को मोबाइल में कैद कर लिया। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि स्टंट बाजी करने वालों की पहचान कर ली गई है। गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। युवाओं पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250129 WA0017

रात 9 बजे जागी पुलिस

मंगलवार रात स्टंट बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एएसपी राकेश खाखा ने तुरंत अमले को स्टंट बाजी करने वालों युवाओं की तलाश के लिए लगाया। रात 9 बजे पुलिस की टीम आबकारी कपाउंड क्षेत्र में पहुंची। जिन कारों से स्टंट बाजी की जा रही थी उन्हें जब्ती में लिया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!