रतलाम में रंगदारी : सब्जी मंडी में दुकान लगाने का मांग रहा था बदमाश सागर हफ्ता

रतलाम में रंगदारी : सब्जी मंडी में दुकान लगाने का मांग रहा था बदमाश सागर हफ्ता

Advertisements
Advertisements

– रतलाम में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर गुंडे डीडी नगर थाने में, 45 बदमाश होंगे जिलाबदर 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। माणक चौक थाने से 100 फीट दूर ही सब्जी मंडी में दुकान लगाने के नाम पर हफ्ता वसूली करने का मामला सामने आया है। गुंडे भोला पाटीदार का साथी सागर जायसवाल मंडी में सब्जी की दुकान लगाने के लिए रुपए मांग रहा था। नहीं देने पर उसने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सागर के खिलाफ मारपीट के 10 केस दर्ज हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

डोंगरे नगर में गायत्री शक्तिपीठ के सामने रहने वाले चेतन (19) पिता पारस परमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि मैं और मेरी दादी गोदावरीबाई माणक चौक क्षेत्र की सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान लगाते हैं। दोपहर 1.30 बजे मैं माणक चौक सब्जी मंडी के गेट पर खड़ा था तभी सागर जायसवाल निवासी रत्नेश्वर रोड वहां आया। आते ही मुझे गालियां देने लगा। मैंने गालियां देने से मना किया तो चाकू दिखाकर बोला कि तुम्हें यहां सब्जी की दुकान लगाना है तो मुझे हर हफ्ते एक हजार रुपए देना पड़ेंगे। मैंने रुपए देने से मना किया तो सागर ने लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। मुझे दोनों गाल व पीठ पर चोट लगी है। मेरी दादी और दिनेश माली ने बीच-बचाव किया। सागर ने जाते हुए धमकी दी कि अगर हर हफ्ते मुझे रुपए नहीं दिए तो जान से खत्म कर दूंगा। एएसआई शिवनाथ सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी सागर को जेल भेज दिया है। सागर गुंडे भोला का साथी है। भोला को पिछले महीने दिसंबर में ही रासुका लगाकर भेरूगढ़ जेल भेजा है। भोला पर 2015 से लेकर अब तक 33 केस दर्ज हैं तो सागर पर भी माणक चौक थाना, डीडी नगर और स्टेशन रोड थाने में मारपीट आदि के 10 केस दर्ज हैं। कई अपराध में भोला के साथ रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर गुंडे डीडी नगर थाने में

रतलाम में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर गुंडे डीडी नगर थाने में हैं। यहां वर्तमान में 67 हिस्ट्रीशीटर गुंडे और 123 गुंडे हैं। वहीं उसके बाद माणक चौक थाने में 55 हिस्ट्रीशीटर गुंडे और 94 गुंडे हैं। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर गुंडों की संख्या 35 है तो गुंडे 112 हैं। औद्योगिक क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर गुंडे 33 तो गुंडे 110 हैं।

45 बदमाशों को जिलाबदर करने की तैयारी

लगातार अपराध करने वाले 45 बदमाशों को जिलाबदर करने की तैयारी जिला पुलिस कर रही है। एसपी अमित कुमार ने इनके प्रतिवेदन कलेक्टर के सामने पेश कर दिए हैं। ये पिछले तीन महीने के केस हैं। इसमें सबसे ज्यादा 7-7 बदमाश औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना और पिपलौदा थाना क्षेत्र के हैं। नामली के 6, जावरा औद्योगिक क्षेत्र के 5, जावरा सिटी के 4, माणक चौक व स्टेशन रोड थाने के 3-3 1 सैलाना व डीडी नगर थाने के 2 हैं। बिलपांक, बड़ावदा, आलोट, सरवन, ताल, बरखेड़ाकलां के 1-1 बदमाश को जिलाबदर किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!