रतलाम की उपलब्धि : विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित होने पर लोक शिक्षण संचालनालय से मिला आईएसओ 9001-2015 का प्रमाण पत्र 

रतलाम की उपलब्धि : विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित होने पर लोक शिक्षण संचालनालय से मिला आईएसओ 9001-2015 का प्रमाण पत्र 

कैबिनेट मंत्री काश्यप ने सीएम राइज विनोबा स्कूल के शिक्षकों को सौंपे प्रशस्ति पत्र

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नवाचार की श्रेणी में विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रतलाम के सीएम राईज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को लोक शिक्षण संचालनालय ने भी सम्मानित किया है। संचालनालय के प्रमाण पत्र शनिवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर सहित समस्त स्टाफ को प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने  विद्यालय को घोषित आईएसओ 9001-2015 का प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया।

मंत्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि उपलब्धि मिले या न मिले, लेकिन समर्पण  का भाव, लक्ष्य पर विश्वास और नेतृत्व पर भरोसा होना चाहिए। सीएम राईज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने नेतृत्व पर भरोसा किया और समर्पण भाव से लक्ष्य पा लिया। लक्ष्य के प्रति विद्यालय के समर्पण भाव का परिणाम देश और प्रदेश के सभी शासकीय व निजी स्कूल के सामने आया है। समर्पण का भाव जब तक नहीं आएगा, तब तक इस प्रकार के नतीजे सामने नहीं आ सकते है। विद्यालय ने मध्य प्रदेश शासन और लोक शिक्षण को ऊंचाइयों देने में योगदान दिया है। मंत्री काश्यप ने आशा जताई कि विद्यालय के इस कार्य से प्रेरणा लेकर देश और प्रदेश के अन्य शासकीय व निजी स्कूल भी आगे आएंगे और देश में उदाहरण पेश करेंगे। उन्होने अभिभावको से आव्हान किया कि वे दिन में कम से कम एक मिनट के लिए अपनी आंख बंद करके बच्चे के प्रति चिंतन करें कि वह क्या खाता है, क्या करता है, कैसे बोलता है। इस पर नजर रखकर उसे ठीक करेंगे, तो व्यक्तित्व विकास में मौलिक अंतर आएगा। कार्यक्रम में अभिभावको की ओर से स्टाफ को दिए गए प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए। आरंभ में प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने काश्यप का स्वागत किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!