सेफ क्लिक : 11 दिवसीय अभियान में आमजन को पुलिस कर रही जागरूक

सेफ क्लिक : 11 दिवसीय अभियान में आमजन को पुलिस कर रही जागरूक

Advertisements
Advertisements

– सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने लुभावने ऑफर से सावधान रहने के बताए तरीके

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम पुलिस द्वारा सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ”सेफ क्लिक” चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन पर 11 फरवरी तक जिले में चलाया जा रहा विशेष सायबर जागरूकता अभियान में जिले की शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियां, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा, और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रसारित कर रहे हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सेफ क्लिक अभियान अंतर्गत सैलाना अनुभाग क्षेत्र की एसडीओपी नीलम बघेल ने आम लोगो से अपील करते हुए बताया की किसी भी प्रकार की लॉटरी, इनाम, कैशबैक, केबीसी लक्की ड्रॉ, जॉब,लोन आधी लुभावने ऑफर से सावधान रहे। एसडीओपी बघेल ने बताया कि अभियान के तहत अनुभाग क्षेत्र के सभी स्कूल व कॉलेजो में जाकर छात्रों को सायबर अपराध के बारे में बारीकी से समझाकर जागरूक किया जाएगा। एसडीपीओ नीलम बघेल ने बताया की 1 फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में अनुभाग क्षेत्र में टीम जागरूकता के पोस्टर लगा रही है साथ ही स्कूल,कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों को सायबर अपराध से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक कर रहे है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!