रतलाम पुलिस को सफलता : कार में सवार धार के तीन तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से 1 लाख रुपए की एमडी जब्त

रतलाम पुलिस को सफलता : कार में सवार धार के तीन तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से 1 लाख रुपए की एमडी जब्त

Advertisements
Advertisements

– गिरफ्तार आरोपियों ने नाकाबंदी देख भागने की कोशिश की, तस्कर 2 दिन के रिमांड पर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नशे के खिलाफ शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर रतलाम जिले के बिलपांक थाना ने कार में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धार निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 1 लाख रुपए की एमडी (मेथिलीनडाइऑक्सी-एन-मेथैम्फेटामाइन) जब्त की है। संभावना जताई जा रही है कि तीनों गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से एमडी (मेथिलीनडाइऑक्सी-एन-मेथैम्फेटामाइन) खरीदकर धार में युवाओं को सप्लाई करते थे। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को 11 फरवरी 2025 तक रिमांड पर लेकर पुलिस पुख्ता पूछताछ में जुटी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक-एमपी09 डीई-1925 में सवार तीन तस्कर अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेथिलीनडाइऑक्सी-एन-मेथैम्फेटामाइन)  लेकर जावरा-रतलाम होते हुवे धार तरफ जाने वाले हंै। कार में ड्राइवर के साइड में बैठे व्यक्ति ने अपनी जेब में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। मुखबिर सूचना पर बिलपांक थाना प्रभारी खान ने टीम गठित कर फण्टे पर पहुंचे। नाकाबंदी के दौरान चेंकिग को देखकर सफेद कलर की चालक ने कार को भगाने की कोशिश की। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका। कार मे सवार तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने अपना नाम सुनील (25) पिता मदन मण्डलोई निवासी ग्राम रोड़दा (थाना गंधवानी-जिला धार), एक आरोपी ने अपना नाम अतीक (32) पिता रफीक शेख निवासी गुलमोहर कॉलोनी (धार) और कार में पीछे बैठे तस्कर ने अपना नाम शकील (42) पिता शब्बीर हुसैन कुरैशी निवासी जय प्रकाश मार्ग (धार) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी तस्कर अतीक शेख की जींस में रखी एक सफेद प्लास्टिक की थैली में सफेद पावरडरनुमा एमडी (मेथिलीनडाइऑक्सी-एन-मेथैम्फेटामाइन) मिली। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे पर एमडी (मेथिलीनडाइऑक्सी-एन-मेथैम्फेटामाइन) का वजन 54 ग्राम प्राप्त होने के बाद करीब 1 लाख रुपए की कीमत दशाई गई। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज किया। तीनों गिरफ्तार आरोपियों की कार भी पुलिस ने जब्त की है। गिरफ्तार तस्करों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इनकी रही सराहनीय भूमिका

तस्करों को गिरफ्तार करने में बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान, सब इंस्पेक्टर मुकेश सस्तिया, लोकेन्द्रसिह डावर, आरक्षक माखनसिह, हेमन्त यादव, अमित यादव, धर्मेन्द्र यादव, संजय सोनी, विनोद सिगांर, कमल मारु की सराहनीय भूमिका रही। एएसपी राकेश खाखा और ग्रामीण एसडीओपी किशोर कुमार पाटनवाला ने टीम को पुरस्कृत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!