खबर का असर : फरार हिस्ट्रीशीटर एजाज कुरैशी जिलाबदर, 32 से ज्यादा केस

खबर का असर : फरार हिस्ट्रीशीटर एजाज कुरैशी जिलाबदर, 32 से ज्यादा केस

Advertisements
Advertisements

ये अंदर की बात है!..खाकी की हमदर्दी बनी नजीर के प्रकाशन को एसपी ने लिया संज्ञान 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। माणक चौक थाना अंतर्गत मोमिनपुरा क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर एजाज पिता अब्दुल बशीर कुरैशी पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। बता दें कि वंदेमातरम् न्यूज ने साढ़े तीन माह से फरार चल रहे शातिर बदमाश एजाज कुरैशी के खिलाफ खाकी की हमदर्दी के संबंध में साप्ताहिक कॉलम ये अंदर की बात है!…. प्रकाशित किया था। रतलाम एसपी अमित कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर फरार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आरोपी हिस्ट्रीशीटर एजाज कुरैशी रतलाम के वार्ड नंबर 47 के पार्षद – नासिर कुरैशी का छोटा भाई है। इस पर जुआ, मारपीट, प्राणघातक हमला सहित अन्य धाराओं में 32 से ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं। आदतन -अपराधी एजाज कुरैशी पर पहले भी 3 बार  जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। अक्टूबर 2024 में एसपी अमित कुमार की टीम ने मोमिनपुरा में एक मकान में दबिश देकर जुआ खेलते 17 लोगों  को गिरफ्तार किया था। वहां से – आरोपी कुरैशी दबिश के पहले ही चकमा देकर भाग गया था, तब से वह फरार चल रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कई ठिकानों से करता आपराधिक गतिविधियां संचालित

रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने अक्टूबर 2024 की रात में मोमिनपुरा में एक मकान में दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने शहर सहित सैलाना नागदा और जावरा के 17 जुआरियों को पकड़कर 1 लाख 92 हजार 500 रुपए बरामद किए थे। पुलिस दबिश के पहले एजाज कुरैशी वहां से भाग गया था। आरोपी कुरैशी के मोमिनपुरा क्षेत्र में कई ठिकाने हैं, जहां आपराधिक गतिविधियां संचालित करता हैं।

फरार बदमाश की तलाश 

अक्टूबर 2024 में जुए की कार्रवाई के बाद से हिस्ट्रीशीटर एजाज कुरैशी फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए कई बार दबिशें दीं लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बदमाश पर 32 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके चलते जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। – अमित कुमार, एसपी-रतलाम (मध्यप्रदेश) 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!