रतलाम चैंपियंस लीग : खतम इलेवन, फाइनेंस सर्किल और शेरानी किंग्स ने जीते मैच

रतलाम चैंपियंस लीग : खतम इलेवन, फाइनेंस सर्किल और शेरानी किंग्स ने जीते मैच

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में रतलाम चैंपियंस लीग के आठवें दिन तीन रोमांचक मैच खेले गए। राष्ट्रगान के साथ अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। रतलाम चैंपियंस लीग की अब तक की 40 इनिंग में 1000 डॉट बाल 140 कैच आउट कुल 3400 रन खिलाड़ियों ने बनाए है। मैच के शुरुआत में सांसद अनीता सिंह चौहान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। 

IMG 20250227 WA0025

समिति  के यतेन्द्र भारद्वाज ने टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को पहला मैच विश्वास इलेवन और खतम इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर विश्वास इलेवन ने पहले 92 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खतम इलेवन ने मात्र 8.1 ओवर में 6 विकेट खोकर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच श्री विला और फाइनेंस सर्किल के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर फाइनेंस सर्किल ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्री विला ने बल्लेबाज करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 73 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए फाइनेंस सर्किल ने जीत दर्ज की।तीसरा मैच शेरानी किंग्स और हाट रोड के बीच हुआ। इसमें शैरानी किंग्स की टीम विजय रही। समिति संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, मनीष शर्मा ने बताया अब तक रतलाम चैंपियंस लीग में 40 इनिंग खेली गई है। इनमें 3400 रन बने हैं।कमेंट्री चंचल चौहान, गोविंद मालवीय, योगेंद्र सिंह जादौन ने की।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!