रतलाम महापौर चैंपियंस ट्रॉफी : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, बाबुस एन 81, फॉर यू और अम्बर विजेता

रतलाम महापौर चैंपियंस ट्रॉफी : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, बाबुस एन 81, फॉर यू और अम्बर विजेता

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) में 22 से 30 मार्च तक चल रही रतलाम महापौर चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में बाबुस एन 81, फॉर यू और अम्बर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। शुरुआत में खिलाड़ियों से अतिथियों के रूप में नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी, शक्तिसिंह राठौर, परमानंद योगी, निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, हीना मेहता, स्मिता माहेश्वरी, धीरजकुंवर राठौर, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, राजेश माहेश्वरी, किशोरसिंह राठौर आदि ने परिचय प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत निलेश पटेल, राकेश मिश्रा, अनुज शर्मा और सोनू यादव ने पुष्पमाला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250326 WA0027

पहला मुकाबला : बाबुस एन 81 बनाम ब्रदर्स टीम के बीच पहला मैच हुआ। बाबुस एन 81 की दमदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। ब्रदर्स टीम की कमजोर जवाबी पारी रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रदर्स की टीम 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 63 रन बना पाई। बाबुस एन 81 ने 86 रनों से दर्ज की बड़ी जीत।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दूसरा मुकाबला : फॉर यू बनाम जवाहर टीम के बीच खेला गया। फॉर यू ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट पर 91 रन बनाए।जवाब में जवाहर की संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए  टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर 76 रन ही बना सकी। फॉर यू टीम ने रोमांचक मुकाबला 15 रन से अपने नाम किया।

तीसरा मुकाबला : अम्बर बनाम रिलायबल टीम के बीच खेला गया।रिलायबल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए। अम्बर टीम की मजबूत जवाबी पारी देखने को मिली। अम्बर टीम ने 9.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 70 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की।

ट्रॉफी के पुरस्कार और सम्मान

विजेता टीम : ₹1.51 लाख और ट्रॉफी

उपविजेता टीम : ₹71 हजार और ट्रॉफी

मैन ऑफ द सीरीज : ₹31 हजार और ट्रॉफी

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : ₹11 हजार और ट्रॉफी

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : ₹11 हजार और ट्रॉफी

सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक : ₹5,100 और ट्रॉफी

मैन ऑफ द मैच : ₹2,100 और ट्रॉफी

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!