30.9 C
Ratlām

सैलाना : केदारेश्वर मंदिर में जलाधारी चोरी का प्रयास गरमाया, बंद की चेतावनी

सैलाना : केदारेश्वर मंदिर में जलाधारी चोरी का मामला गरमाया, बंद की चेतावनी

– सनातन धर्म महासभा और हिंदू संगठनों ने जताई नाराज़गी, जल्द गिरफ्तारी की मांग

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। केदारेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के पास लगी पीतल की जलाधारी चोरी के प्रयास का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना की निंदा करते हुए बुधवार को सनातन धर्म महासभा, जनप्रतिनिधियों और नगर के नागरिकों ने रतलाम एसपी अमित कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि 350 साल पुराने इस मंदिर में पहली बार ऐसी घटना हुई है, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती, तो सैलाना बंद का आह्वान किया जाएगा।

IMG 20250326 WA0075

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध

घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान के लिए अडवानिया और नगर के प्रमुख चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

कड़ी कार्रवाई की मांग, जल्द गिरफ्तारी का दावा

मंदिर के पुजारी जयप्रकाश त्रिवेदी ने भी मंगलवार को सैलाना थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गड़रिया ने बताया कि पुलिस संदिग्ध के हुलिए के आधार पर दो दर्जन से ज्यादा स्थानों के सीसीटीवी कैमरे चेक कर चुकी है। इसके अलावा, आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!