रतलाम प्रेस क्लब चुनाव : शंखनाद के साथ शुरू हुई प्रक्रिया

रतलाम प्रेस क्लब चुनाव : शंखनाद के साथ शुरू हुई प्रक्रिया

Advertisements
Advertisements

– रतलाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव ऊबी को सौंपी गई जिम्मेदारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम की प्रतिष्ठित पत्रकार संस्था रतलाम प्रेस क्लब के द्वि-वार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी रतलाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव ऊबी को सौंपी गई है, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुरुवार दोपहर रतलाम प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा बंटी, उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु जोशी ने प्रेस क्लब की ओर से नवीन चुनाव सम्पन्न कराने के लिए बार एसोसिएशन अध्यक्ष ऊबी को आधिकारिक पत्र सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य आरिफ कुरैशी, नीरज शुक्ला, कमल सिंह जाधव, सौरभ कोठारी, प्रदीप नागौरा, जलज शर्मा, अर्पित चौबे सहित बार एसोसिएशन के अभिभाषक राकेश शर्मा, संतोष त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

92 सदस्यों की मतदाता सूची जारी

गुरुवार को प्रेस क्लब भवन पर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई, जिसमें कुल 92 सदस्य मतदान का अधिकार रखते हैं। आगामी चुनाव के तहत प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव, तीन उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, दो सह सचिव और 11 कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 19 पदों के लिए मतदान होगा। निर्वाचन प्रक्रिया से पहले प्रेस क्लब की साधारण सभा आयोजित की जाएगी। यदि सर्वसम्मति या मनोनयन नहीं होता है, तो मतदान के जरिए चुनाव कराए जाएंगे।

चुनावी माहौल और प्रत्याशियों की तैयारियां

संस्था के चुनाव को लेकर पत्रकारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संभावित प्रत्याशी अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं और आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की उम्मीद है।

निर्वाचन की प्रक्रिया और रूपरेखा

बार एसोशिएशन अध्यक्ष राजीव ऊबी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए प्रेस क्लब के संविधान का अध्ययन, सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति और साधारण सभा की तिथि घोषित की जाएगी। उसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!