शक्ति और भक्ति के प्रतीक हनुमान जी जोड़ते हैं राष्ट्रनिर्माण से – मंत्री काश्यप 

शक्ति और भक्ति के प्रतीक हनुमान जी जोड़ते हैं राष्ट्रनिर्माण से – मंत्री काश्यप 

Advertisements
Advertisements

– क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस और श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने किया मलखंभ प्रदर्शन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। संत कंवर राम सिंधु नगर, विरियाखेड़ी स्थित क्रीड़ा केंद्र पर श्री हनुमान जन्मोत्सव और क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार मलखंभ का प्रदर्शन किया। मंत्री काश्यप ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा, “हनुमान जी शक्ति और भक्ति दोनों के प्रतीक हैं और खेल भी व्यक्ति को अनुशासन व शक्ति प्रदान करता है। जब भक्ति और शक्ति एक साथ होती है, तब श्रेष्ठ खिलाड़ी का निर्माण होता है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से देशभर में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भी राज्य में खेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250413 WA0043

खेलों के जरिए राष्ट्रभक्ति की भावना 

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि क्रीड़ा भारती का संगठन देश के 32 राज्यों में सक्रिय है और यह बच्चों को बचपन से ही राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर उन्हें स्वस्थ और जागरूक नागरिक बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मंत्री चेतन्य काश्यप की विधायक निधि से स्केटिंग, कबड्डी, बास्केटबॉल और मलखंभ जैसे खेलों के लिए मैदान बनाए गए हैं। साथ ही रतलाम सहित 16 नगरों में खेल चेतना मेला के माध्यम से बच्चों को मैदान से जोड़ने का कार्य भी निरंतर चल रहा है। बंजली में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी निर्माणाधीन है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उपस्थित गणमान्य और आयोजन संचालन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, रितेश वोहरा, पार्षद बलराम भट्ट, जयेश वसावा, खेल अधिकारी जितेंद्र धुलिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे। संचालन खेल अधिकारी आरसी तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनुज शर्मा ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!