28.7 C
Ratlām

रतलाम : शराब दुकान हटाने की मांग तेज, 28 अप्रैल को चक्का जाम की चेतावनी

रतलाम : शराब दुकान हटाने की मांग तेज, 28 अप्रैल को चक्का जाम की चेतावनी

– दो माह में रहवासी तीसरी बार सौंप चुके ज्ञापन, अब आक्रोश व्याप्त

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के अंबेडकर नगर के रहवासियों ने जावरा रोड स्थित देशी व अंग्रेजी शराब दुकान को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग को लेकर एक बार फिर बुधवार को ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय नागरिकों ने इससे पहले भी 22 मार्च और 2 अप्रैल को इसी मुद्दे को लेकर शिकायत पत्र प्रस्तुत किए थे, जिसकी छायाप्रति इस बार भी संलग्न की गई है। रहवासियों का कहना है कि शराब दुकान धार्मिक स्थलों व शिक्षण संस्थानों के अत्यंत नजदीक है। रहवासियों का आरोप है कि शराब दुकान के सामने शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। बाहरी नशेड़ी वहां शराब का सेवन करते हैं जिससे मोहल्ले की महिलाएं और बच्चियां असहज महसूस करती हैं। लगातार झगड़े और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है।

प्रमुख स्थलों की नजदीकी 

1) अंबेडकर नगर मेन गेट से 18 मीटर

2) पीर बाबा की दरगाह से 10 मीटर

3) शीतला माता मंदिर से 30 मीटर

4) शासकीय माध्यमिक विद्यालय से मात्र 70 मीटर

जनहित में हो दुकान स्थानांतरित

ज्ञापन में साफ कहा गया है कि जावरा रोड, जो महू-नीमच रोड से जुड़ता है, उस पर इस प्रकार की अव्यवस्था से दुर्घटनाओं और संघर्ष की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उक्त दुकान को जल्द से जल्द अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

28 अप्रैल को चक्का जाम 

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 28 अप्रैल 2025 तक शराब दुकान को स्थानांतरित नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासी चक्का जाम करने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस जनआंदोलन को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या उचित कदम उठाता है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

1 COMMENT

  1. ये वो महिलाएं हे जिसमें से सब से ज्यादा इनके ही पति ओर भाई वहां शराब का सेवन करते हे रोज बैठ कर सिर्फ ढोंग करना हे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!