28.5 C
Ratlām
Friday, June 27, 2025

नामली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा : मृत ऊंट को देखने पहुंचे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

नामली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा : मृत ऊंट को देखने पहुंचे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के नामली फोरलेन पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। फोरलेन पर मृत अवस्था में पड़े ऊंट को देखने पहुंचे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान घटवास निवासी विक्रम जाट पिता राजाराम जाट के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नामली में रह रहा था। दूसरा घायल पल्दूना निवासी बबलू जायसवाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार (क्रमांक एमपी 43 सीबी 2261) रतलाम से नामली की ओर आ रही थी। नामली फोरलेन ब्रिज से कुछ दूरी पर पंचेड़ फंटे के पास सड़क पर एक ऊंट मृत अवस्था में पड़ा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। उसी स्थान पर दोनों युवक ऊंट को देखने पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार के एयरबैग खुल जाने के कारण उसमें सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में कितने लोग सवार थे। सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और घायलों को फोरलेन एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ऊंट की मौत के कारणों की भी जानकारी ली जा रही है।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page