रतलाम : राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मणीन्द्र बने स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य

रतलाम : राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मणीन्द्र बने स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य

Advertisements
Advertisements

– तिवारी के 25 वर्षों के खेल अनुभव और नेतृत्व क्षमता को मिली राष्ट्रीय मान्यता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी और अनुभवी प्रशिक्षक मणीन्द्र तिवारी को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का सदस्य नामांकित किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे खेल अनुभव, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

तिवारी पिछले 25 वर्षों से एलआईसी की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और उन्होंने कई अहम अवसरों पर निगम का प्रतिनिधित्व किया है। राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ वे एक अनुभवी निर्णायक भी हैं, जिन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई है। खेल के क्षेत्र में उनके समर्पण और व्यापक अनुभव के चलते उन्हें कई बार अखिल भारतीय बैडमिंटन टीम के प्रमुख कोच एवं प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और कई सफलताएं हासिल कीं। स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का कार्य खिलाड़ियों की नियुक्ति, पदस्थापना, प्रशिक्षण और खेलों के प्रचार-प्रसार से जुड़ा हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण बोर्ड में तिवारी की नियुक्ति से न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को सम्मान मिला है, बल्कि रतलाम के लिए भी गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर रतलाम जिला बैडमिंटन संगठन, स्मैश स्क्वाड अकादमी सहित समस्त खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!