रतलाम : नगर निगम की तेज रफ्तार कचरा गाड़ी ने फिर ली जान, शिक्षिका की मौत

रतलाम : नगर निगम की तेज रफ्तार कचरा गाड़ी ने फिर ली जान, शिक्षिका की मौत

Advertisements
Advertisements

स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा, बेटे के साथ बाइक पर थीं सुनीता शाह

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विरियाखेड़ी रोड पर नगर निगम के तेज रफ्तार कचरा संग्रहण वाहन ने एक बार फिर जान ली है। इसी क्षेत्र में 2 वर्ष पूर्व भी एक युवती को रौंदा था। निगम के तेज रफ्तार वाहन को लेकर आए दिन गंभीर हादसे होते हैं, इसके बावजूद निगम के जिम्मेदारों का ड्राइवरों की लापरवाही पर अंकुश नहीं है। सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे नगर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी ने विरियाखेड़ी रोड पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार गौतम शाह (25) और उनकी मां सुनीता शाह (55) नीचे गिर गए। गौतम को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनकी मां सुनीता को सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद उन्हें 80 फीट रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 9:30 बजे मृत्यु हो गई।

मृतिका शिक्षिका सुनीता शाह कलमोड़ा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ थीं। सोमवार को स्कूल से लौटते समय एक साथी शिक्षक ने उन्हें बौधी स्कूल तक छोड़ा था। वहां से उनका बेटा गौतम उन्हें बाइक से लेने आया। दोनों जैसे ही विरियाखेड़ी रोड से गुजर रहे थे, सामने से तेज गति में आ रही नगर निगम की कचरा गाड़ी ने टक्कर मार दी। सुनीता के परिवार में पति सुशील शाह, बेटा गौतम और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, वहीं गौतम एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। सुशील शाह बिरमावल में व्यवसाय करते हैं। रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी एसआई एचबी दीक्षित ने बताया कि वाहन के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नगर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!