रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के रिंगनिया गांव में पुलिस ने एक कच्चे मकान से 150 पेटी अवैध शराब जब्त की है। यह मकान चारा व भुसा रखने के नाम पर उपयोग में लिया जा रहा था, लेकिन इसकी आड़ में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। जब्त की गई शराब में देशी, मसाला, अंग्रेजी शराब और बीयर शामिल है। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत 6 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
नामली थाना प्रभारी पीआर डावरे और बांगरोद चौकी प्रभारी शांतिलाल चौहान की टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। रिंगनिया गांव में छापा मारते हुए पुलिस को एक कच्चे मकान में यह अवैध शराब बरामद हुई। मकान किसी बनेसिंह का बताया जा रहा है, जिसे गांव के ही दो भाइयों विजेंद्रसिंह और जितेंद्रसिंहको किराए पर दिया गया था।
रात 11 बजे तक चली गिनती
पुलिस ने बताया कि मकान के भीतर शराब की पेटियां व्यवस्थित ढंग से रखी गई थीं। देर रात 11 बजे तक पेटियों की गिनती जारी रही। कुल 150 पेटियों में से 140 पेटियों में देशी व मसाला शराब थी, जबकि 10 पेटियों में बीयर, एमडी और ब्लेंडर जैसी अंग्रेजी शराब पाई गई।
दोनों भाइयों पर केस दर्ज, तलाश जारी
पुलिस ने विजेंद्रसिंह और जितेंद्रसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। रतलाम एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि शराब कहां से लाई गई, इसके स्रोत की जांच की जा रही है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


