29.3 C
Ratlām

रतलाम में असिस्टेंट कमांडेंट ने की खुदकुशी की कोशिश

- पूर्व वरिष्ठ IPS अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप, 50 डिप्रेशन की गोलियां निगलीं

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्थित 24वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट रामबाबू पाठक ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने डिप्रेशन की करीब 50 गोलियां एक साथ खा लीं, जिसके बाद उन्हें पहले जावरा के एक निजी क्लिनिक, फिर रतलाम मेडिकल कॉलेज और अंततः इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया।

IMG 20250801 WA0051

सुसाइड नोट में पूर्व IPS अफसरों पर गंभीर आरोप

परिजनों के अनुसार, रामबाबू पाठक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अफसरों – यूसुफ कुरैशी, कृष्णा वेडी, इरशाद वली और हाल ही में ट्रांसफर हुए आईपीएस अधिकारी अमित तोलानी पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक पूर्व ADG स्तर के अधिकारी का भी जिक्र किया है।

सुसाइड नोट में तारीख की गलती

सुसाइड नोट में तारीख 1 अगस्त 2025 की जगह 1 जुलाई 2025 लिख दी गई, जिससे साफ होता है कि वह अत्यधिक मानसिक तनाव में थे। परिजनों का कहना है कि रामबाबू ने यह नोट फेसबुक पर पोस्ट भी किया, लेकिन कुछ देर बाद उसे हटा दिया गया।

ड्यूटी और दबाव से टूट चुके थे रामबाबू

रामबाबू की बेटी मुस्कान और पत्नी ने बटालियन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि लगातार ड्यूटी और दबाव के चलते वह गंभीर अवसाद में चले गए थे। उनके बेटे को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वह भोपाल से इंदौर रवाना हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि जांचकर्ता अधिकारी सुसाइड नोट को दबा सकते हैं या नष्ट कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने वंदेमातरम् न्यूज को प्रति व्हाट्सएप पर भिजवाई है। हालांकि पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट मिलने से इंकार कर रही है और मामले की जांच कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!