जीतू पटवारी की कार पर हमला : कांच फोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर हमले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान कान्हा उर्फ कन्हैयालाल धाकड़ (निवासी ईसरथुनी) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में कार का कांच तोड़ा और उसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि रविवार को रतलाम में कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान मांगरोल फंटे पर धाकड़ समाज के लोगों ने पटवारी के काफिले का विरोध किया। काले झंडे दिखाकर कार को रोका गया। इसी भीड़ में से एक युवक ने पटवारी की कार के ड्राइवर साइड के पीछे का कांच मुक्के मारकर तोड़ दिया। कार की बोनट पर भी मुक्के मारे गए थे। घटना के बाद पटवारी ने रतलाम में सभा के दौरान बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि बीजेपी मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़ और जावरा जनपद के पूर्व अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने काफिला रोकने की साजिश रची। पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान

पुलिस ने घटना के वीडियो फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान की। सोमवार को उसे गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। वहीं, जिन दो लोगों के नाम आवेदन में दर्ज हैं, उनकी भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

धाकड़ समाज ने हिंसा से किया इनकार

धाकड़ महासभा युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने वीडियो जारी कर कहा कि उनका विरोध शांतिपूर्ण था। उनका कहना है कि जीतू पटवारी के पुराने बयान से समाज आहत था, इसलिए केवल विरोध दर्ज कराया गया। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कांच तोड़ा गया, इसका समाज से कोई संबंध नहीं है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!