रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की रतलाम (Ratlam) जिला शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला चिकित्सालय परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एसबी सिंह की अनुमोदना के बाद पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने रवि गुर्जर को नए जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
बैठक के दौरान वर्तमान जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला के सेवानिवृत्ति समारोह की कार्य-योजना पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया गया। जिला स्तरीय बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें राजेंद्र सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह तंवर, सुशील शुक्ला, अनिल राठौर, रवि गुर्जर, दुष्यंत पुरोहित, सूबेदार सिंह राजपुरोहित, बलदेव सोलंकी, संजय बेनावत, प्रमोद पाटीदार, अनुज, मांगीलाल सहित कई सदस्य शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि गुर्जर का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम (Ratlam) की ओर से दुष्यंत पुरोहित ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


